सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

Salman Khan: मुंबई पुलिस ने सलमान खान को दिया आर्म्स लाइसेंस, धमकी मिलने के बाद किया था आवेदन

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

बॉलीवुड स्टार सलमान खान को आर्म्स लाइसेंस मिल गया है। सलमान के पिता सलीम खान को धमकी भरी चिट्ठी मिलने के बाद सलमान ने खुद की सुरक्षा के लिए बंदूक के लाइसेंस की अर्जी दी थी। उन्होंने लाइसेंस के लिए आवेदन के बाद वेरीफिकेशन के लिए 22 जुलाई को मुंबई के पुलिस कमिश्नर के दफ्तर पहुंचे थे। खबर यह भी है कि सलमान खान को धमकी मिलने के बाद उन्होंने नई बुलेटप्रूफ ग्लास और आर्मर वाली गाड़ी खरीदी थी, जो कि सलमान खान के घर के अहाते में देखी गई थी। यहीं नहीं सलमान खान ने अपनी हालिया लैंड क्रूजर को बुलेटप्रूफ फीचर के साथ अपग्रेड किया है। खबरों के अनुसार एक्टर ने अपनी कार में आरमर के साथ-साथ बुलेट प्रूफ ग्लास लगवाए हैं। बता दें कि यह लैंड क्रूजर का नया वर्जन नहीं है, बल्कि अभिनेता ने अपनी पुरानी कार को ही नए फीचर्स के साथ अपग्रेड किया है। सलमान खान अब सफेद रंग की बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर में ट्रेवल करेंगे और उनके साथ सशस्त्र सुरक्षा गार्डों का दस्ता भी रहेगा। आपको बता दें कि पहले सलमान खान लैंड रोवर से सफर करते थे। बता दें कि सलमान खान के पिता सलीम खान को गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर एक धमकी भरा खत मिला था। इस खत में सलमान खान का हाल सद्धू मूसेवाला की तरह करने की धमकी दी गई थी। इस मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई का नाम सामने आ रहा है, जिसके बाद मुमबई पुलिस ने विश्नोई से पूछताछ की थी। धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान की सुरक्षा बढ़ी दी थी।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *