सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबाCongress Rally: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को सफल बनाने का महेंद्र भास्कर ने किया आह्वानGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमा

सिंगर जुबीन गर्ग के सिर में लगी चोट, इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर गुवाहाटी लाया गया

3 मिनट पढ़ें
सिंगर जुबीन गर्ग के सिर में लगी चोट, इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर गुवाहाटी लाया गया

सिंगर जुबीन गर्ग के सिर में लगी चोट, इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर गुवाहाटी लाया गया

 

पॉपुलर सिंगर-म्यूजिक कंपोजर जुबीन गर्ग को गुवाहाटी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुबीन को बाथरूम में गिरने से सिर में चोट आई थी, इसके बाद उन्हें असम की डिब्रूगढ़ डिस्ट्रिक्ट के संजीवनी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। हालांकि, बाद में जुबीन को शाम को एयरलिफ्ट कर आगे के इलाज के लिए गुवाहाटी के हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंगर 19 जुलाई को एक रिजॉर्ट के वॉशरूम में गिर गए थे।

अस्पताल के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि चिंता की कोई बात नहीं

उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सीटी स्कैन किया। जिसमें यह पता चला है कि सिंगर के वाइटल पैरामीटर स्टेबल हैं। डॉक्टरों ने बताया है कि जुबीन गर्ग के सिर पर टांके आए हैं। जुबीन को शाम 4 बजे डिब्रूगढ़ के मोहनबाड़ी हवाई अड्डे से आगे के इलाज के लिए गुवाहाटी ले जाया गया है। अस्पताल के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि सिंगर की हालत अब स्थिर है। फिलहाल वह न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर सुधाकर चौबे की देखरेख में आईसीयू में हैं। अस्पताल के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि चिंता की कोई बात नहीं है।

सरमा ने डिब्रूगढ़ के उपायुक्त को सिंगर की स्थिति पर कड़ी निगरानी रखने को कहा

डॉक्टर ने बताया, “हमने परीक्षण किए हैं और परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्हें आज भर्ती कराया गया और अगर सब कुछ ठीक रहा तो हम उन्हें छुट्टी दे देंगे।” असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सिंगर के बारे में खबर सुनने के बाद कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो जुबीन को आगे के इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस में राज्य से बाहर ले जाया जाएगा। सरमा ने डिब्रूगढ़ के उपायुक्त को सिंगर की स्थिति पर कड़ी निगरानी रखने को कहा है।

स्वास्थ्य मंत्री केशव महंत भी जुबीन की स्थिति पर नजर रखे हुए

स्वास्थ्य मंत्री केशव महंत भी जुबीन की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। बता दें कि जुबीन गर्ग ने असमिया, बंगाली और बॉलीवुड की कई फिल्मों के लिए म्यूजिक कंपोज किया है। जुबीन ने फिल्म ‘गैंगस्टर’ का ‘या अली’, ऋतिक रोशन की ‘कृष 3’ फिल्म का ‘दिल तू ही बता’ जैसे कई पॉपुलर गाने गाए हैं। जुबीन ने दिल से, वास्तव, फिजा, मुझे कुछ कहना है, कांटे, मुसाफिर, बस एक पल, नमस्ते लंदन, हमारी अधूरी कहानी जैसी कई फिल्मों के लिए भी गाने गाए हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *