Home Breaking News रिया चक्रवर्ती ने ही लगाई थी सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स की...

रिया चक्रवर्ती ने ही लगाई थी सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स की लत! NCB ने ड्राफ्ट चार्जशीट में लगाए गंभीर आरोप

0
223
रिया चक्रवर्ती ने ही लगाई थी सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स की लत! NCB ने ड्राफ्ट चार्जशीट में लगाए गंभीर आरोप
रिया चक्रवर्ती ने ही लगाई थी सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स की लत! NCB ने ड्राफ्ट चार्जशीट में लगाए गंभीर आरोप

 

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लगभग दो साल से ज्यादा का वक्त हो गया है। सुशांत की मौत के बाद जांच के दौरान यह भी पाया गया था कि उनके शरीर में ड्रग्स की मात्रा भी मिली थी। कथित तौर पर कहा गया कि सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स लेते थे। सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लगभग दो साल से ज्यादा का वक्त हो गया है। सुशांत की मौत के बाद जांच के दौरान यह भी पाया गया था कि उनके शरीर में ड्रग्स की मात्रा भी मिली थी। कथित तौर पर कहा गया कि सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स लेते थे। सुशांत की मौत से 8 दिन पहले उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने सुशांत का घर छोड़ दिया था।

सुशांत के पिता ने कहा था कि रिया से सुशांत को ड्रग्स देती थी

उससे पहले रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत के साथ ही उनके बांद्रा वाले फ्लेट में रहती थी। सुशांत की मौत के बाद परिवार ने रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाए थे। सुशांत के पिता ने कहा था कि रिया से सुशांत को ड्रग्स देती थी। सुशांत को ड्रग्स की आदत रिया ने ही डाली थी। सुशांत के परिवार ने अपनी एफआईआर में साफ तौर पर सुशांत की मौत का जिम्मेदार रिया चक्रवर्ती को माना था। पुलिस ने रिया चक्रव्रती से पूछताछ की थी लेकिन मामला ड्रग्स से जुड़ने के बाद यह केस एनसीबी के पास चला गया। सुशांत मौत मामले में एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती और उनके भाई से पूछताछ की। कुछ समय के लिए रिया को जेल में भी रहना पड़ा। जमानत के बाद से रिया जेल से बाहर हैं।

एनसीबी ने मामले में 35 आरोपियों के खिलाफ कुल 38 आरोप लगाए

अब रिया चक्रवर्ती को लेकर एनसीबी ने एक बड़ा खुलासा किया है। रिया चक्रवर्ती पर एनसीबी ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के लिए कथित तौर पर प्रतिबंधित पदार्थ खरीदने और उनकी “अत्यधिक नशीली दवाओं की लत” को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को अपने आवास पर मृत पाए गए थे। उनकी मौत से जुड़े ड्रग्स मामले की जांच में, एनसीबी ने मामले में 35 आरोपियों के खिलाफ कुल 38 आरोप लगाए हैं। एनसीबी ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की हत्या से जुड़े नशीले पदार्थों संबंधी मामले में दाखिल अपने मसौदा आरोपों में दावा किया है कि अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने अपने भाई शोविक समेत सह आरोपियों से कई बार गांजा लिया था और उसे राजपूत को दिया गया था।

अदालत में 35 आरोपियों के खिलाफ पिछले महीने मसौदा आरोप दाखिल

एनसीबी ने विशेष स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम अदालत में 35 आरोपियों के खिलाफ पिछले महीने मसौदा आरोप दाखिल किए थे, जिनका विवरण मंगलवार को उपलब्ध कराया गया। मसौदा आरोपों के अनुसार, सभी आरोपियों ने एक दूसरे के साथ मिलकर या समूह में मार्च 2020 और दिसंबर 2020 के बीच आपराधिक षड्यंत्र रचा, ताकि वे ‘‘उच्च समाज और बॉलीवुड’’ में नशीले पदार्थों का वितरण, बिक्री और खरीद कर सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here