सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबाCongress Rally: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को सफल बनाने का महेंद्र भास्कर ने किया आह्वानGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमा

TMC नेता समेत 3 लोगों की हत्या, अंधाधुंध गोलियां चलाकर भागे कातिल, भारी फोर्स तैनात

2 मिनट पढ़ें
TMC नेता समेत 3 लोगों की हत्या, अंधाधुंध गोलियां चलाकर भागे कातिल, भारी फोर्स तैनात

TMC नेता समेत 3 लोगों की हत्या, अंधाधुंध गोलियां चलाकर भागे कातिल, भारी फोर्स तैनात

 

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में टीएमसी नेता स्वपन माझी की आज सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनके साथ ही दो अन्य लोगों को गोली मारी गई, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह तिहरा हत्याकांड आज सुबह उस वक्त हुआ, जब टीएमसी नेता बाइक से अपने दो साथियों के साथ घर से निकले थे। इस दौरान कुछ लोगों ने मोटरसाइकिल को रोककर अंधाधुंध फायरिंग की और फरार हो गए। गोलियां लगने से टीएमसी लीडर और उनके दोनों साथियों की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल भारी संख्या में पुलिस को तैनात किया गया।

हत्यारों ने पहले तो टीएमसी नेता समेत तीन लोगों को गोली मारी

मौके से कारतूस के खोखे और बम बरामद किए जाने की खबर है। स्वपन माझी टीएमसी के नेता हैं और स्थानीय पंचायत के सदस्य भी थे। केनिंग पश्चिम के टीएमसी विधायक परेश राम दास ने कहा कि हत्यारों ने पहले तो टीएमसी नेता समेत तीन लोगों को गोली मारी और फिर उनके सिर भी काटने की कोशिश की थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘तीन लोगों की हत्या हुई है। जांच जारी है। मृतकों की पहचान स्वपन माझी, झानतु हलदर और भूतनाथ प्रमाणिक के तौर पर हुई है।’ यह घटना आज सुबह करीब 9 बजे हुई, जब तीनों टीएमसी के स्थानीय दफ्तर जा रहे थे। दरअसल 21 जुलाई को टीएमसी की दक्षिण 24 परगना में एक रैली होने वाली है। उसकी तैयारियों के लिए ही स्वपन माझी अपने साथियों के साथ निकले थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *