सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

गृहमंत्री अमित शाह ने दिए निर्देश, NIA करेगी अमरावती हत्याकांड की जांच

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में दुकानदार की हत्या के मामले की जांच NIA को सौंप दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने इस मामले में निर्देश जारी कर दिए हैं। आपको बता दे की अमरावती के दुकानदार उमेश कोल्हे की 21 जून को हत्या कर दी गई थी। सूत्रों ने बताया था की उमेश की हत्या नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने के विरोध में की गई है। जान गवांने वाले शख्स की उम्र 50 साल थी और वह चिकित्सा उपकरणों का व्यापार करता था। पुलिस के अनुसार शख्स का नाम उमेश कोल्हे है। हमलावरों ने कोल्हे पर हमला कर उसका गला काट दिया था। मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन सभी लोगों से पूछताछ चल रही है। वहीं एटीएस की टीम घटना के आतंकी पहलू को लेकर भी जांच में जुटी है। एटीएस अमरावती की घटना के उदयपुर कनेक्शन के तार तलाश रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है की आरोपियों ने बताया है की उन्होंने इस घटना को अंजाम एक शख्स के कहने पर दिया था। फिलहाल पुलिस उस मास्टर माइंड की तलाश कर रही है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *