सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबाCongress Rally: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को सफल बनाने का महेंद्र भास्कर ने किया आह्वानGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमा

कैमूर में बिजली जनरेटर के ट्रक से 3 हजार लीटर शराब बरामद, चालक गिरफ्तार, मुजफ्फरपुर जा रहा था ट्रक

2 मिनट पढ़ें
कैमूर में बिजली जनरेटर के ट्रक से 3 हजार लीटर शराब बरामद, चालक गिरफ्तार, मुजफ्फरपुर जा रहा था ट्रक

कैमूर में बिजली जनरेटर के ट्रक से 3 हजार लीटर शराब बरामद, चालक गिरफ्तार, मुजफ्फरपुर जा रहा था ट्रक

कैमूर के भभुआ जिले के जीटी रोड पर डिडखिली स्थित टोलप्लाजा से गुरुवार को एएलटीएफ की टीम व स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में डीसीएम ट्रक से 3 हजार लीटर शराब के साथ चालक को गिरफ्तार किया है। ट्रक के अंदर रखे गए डीजी जनरेटर के गुप्त तहखाने में शराब रखा गया था जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार डीसीएम ट्रक के अंदर रखे गए डीजी जेनरेटर के गुप्त तहखाने में भारी मात्रा में शराब लोड कर दिल्ली से बिहार के मुजफ्फरपुर में खपाने के लिए ले जाया जा रहा था।

डीसीएम ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद

एएलटीएफ की टीम और स्थानीय पुलिस ने यह कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार चालक उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के थाना भोजपुर के सैदपुर गांव का निवासी है। गिरफ्तार चालक ने बताया कि शराब को दिल्ली से डीसीएम ट्रक में लोड कर मुजफ्फरपुर ले जा रहे थे जो मुझे एक चक्कर लगाने का दस हजार रुपए मिलता है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि टोल प्लाजा के समीप से वाहन जांच के दौरान एएलटीएफ की टीम व स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डीसीएम ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *