सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

German Badminton Open 2022: लक्ष्य सेन पहुंचे सेमीफाइनल में, किदाम्बी श्रीकांत हारकर हुए बाहर

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

विश्व चैंपियनशिप के ब्रोंज मेडलिस्ट लक्ष्य सेन ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए आज जर्मन ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष सिंगल्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली जबकि किदाम्बी श्रीकांत ओलंपिक चैंपियन विक्टर एक्सेलसन से सीधे सेटों में हारकर बाहर हो गए।

जनवरी में इंडिया ओपन में अपना पहला सुपर 500 खिताब जीतने वाले 20 वर्षीय सेन ने हमवतन एचएस प्रणय को 39 मिनट तक चले मैच में 21-15, 21-16 से हराया। विश्व में 14वें नंबर के खिलाड़ी सेन ने इंडिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में भी 24वें नंबर के प्रणय को पराजित किया था। सेन सेमीफाइनल में शनिवार को शीर्ष वरीयता प्राप्त एक्सेलसन से भिड़ेंगे जिन्होंने श्रीकांत को 35 मिनट में 21-10, 23-21 से पराजित किया।

Advertisement

श्रीकांत हारकर हुए बाहर

श्रीकांत की यह एक्सेलसन के हाथों लगातार छठी हार है। भारत की उम्मीदें अब युवा सेन पर टिकी हैं। अल्मोड़ा के रहने वाले इस खिलाड़ी ने गुरुवार को दूसरे दौर के मैच में इंडोनेशिया के चौथी वरीयता प्राप्त एंथोनी सिनिसुका गिंटिंग पर 21-7, 21-9 से शानदार जीत दर्ज की थी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *