Caste Census: जनगणना में वाल्मीकि समाज को जाति के स्थान पर वाल्मीकि लिखकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराए : संजय गहलोत
नई दिल्ली ( हर्ष भारद्वाज ) : वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय चेयरमैन संजय गहलोत ने कहा कि आज हमारे वाल्मीकि समाज की आबादी देश भर काफी है अगर हम दिल्ली की बात करें तो हम बड़ी तादाद में है | पंजाब की बात करें तो कैस धारी सिख वाल्मीकि संख्या बल में हम बहु संख्यक है |, हरियाणा में वाल्मीकि समाज की जनसंख्या लाखों में है | संजय गहलोत ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोग निवास करते हैं और एक ताकतवर जाति समुदाय में हमारे वाल्मीकि समाज की गिनती होती है मुगल काल में भी वाल्मीकि समाज ने मुगलों से जबरदस्त लोहा लिया और उनके छक्के छुड़ा दिए आज हमारे वाल्मीकि समाज देश की सबसे बड़ी दो राजनीतिक पार्टियों सर्वाधिक दो पार्टियों को सर्वाधिक अपना समर्थन देते हैं और वोट देते हैं जबकि अन्य अनुसूचित जाति समाज में शामिल जातियां उन दो सबसे बड़ी देश की राजनीतिक पार्टियों को वोट नहीं देती और ना ही उनका समर्थन करती हैं हमारे इतने बड़े वाल्मीकि समाज के लोगों को देश की सबसे बड़ी दो राजनीतिक पार्टियों में वाल्मीकि समाज के लोगों को कोई बड़ा दर्जा या संवैधानिक पद आज तक नहीं दिया गया और लगातार गूगल यूट्यूब पर हमारे भगवान वाल्मीकि के बारे में अनाप-शनाप बातें डाली हुई है जिसका इतिहास में कहीं भी कोई प्रमाण नहीं है और चिढ़ाने वाली बातें भगवान वाल्मीकि के बारे में गूगल यूट्यूब और पुस्तकों में लिखी हुई है जिन्हें आज तक किसी भी राजनीतिक पार्टी ने हटाने की कोई पहल नहीं करी है दुख की बात हुई यह है कि वोट तो सभी राजनीतिक पार्टियों वाल्मीकि समाज की ले लेती हैं परंतु भगवान वाल्मीकि और उनके बारे में कह गए आप शब्द गूगल यूट्यूब से आज तक नहीं हटाए गए हैं और ना ही वाल्मीकि समाज के किसी धर्मगुरु को कोई बड़ा संवैधानिक पद या वाल्मीकि समाज के किसी बड़े सामाजिक नेता को किसी भी पार्टी ने कोई मंत्री आदि आज तक नहीं बनाया है अनुसूचित जाति समाज के नाम पर वाल्मीकि समाज के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार किया गया है जबकि देश की सबसे बड़ी दो पार्टियों को वाल्मीकि समाज के लोग अपना समर्थन व वोट देते हैं अब समय आ गया है की नए आंकड़े जो जातीय जनगणना के माध्यम से इकट्ठे किए जा रहे हैं उसमें तमाम वाल्मीकि समाज के लोग अपनी जनसंख्या का आभास कारण और जातीय कॉलम में वाल्मीकि शब्द तमाम देश के वाल्मीकि समाज के लोग लिखें और अपने आने वाले सभी चुनाव में अपनी वोट और समर्थन के बल पर अपने लोगों को न्याय व इंसाफ दिलाने का कार्य करें आने वाले समय में वाल्मीकि समाज के लोग इस पार्टी को समर्थन करेंगे जो वाल्मीकि समाज के लोगों के हित के बारे में सोचेगा |



