Home खेल दिल्ली के स्केटिंग स्टार एकलव्य जागल ने रचा इतिहास राष्ट्रीय आइस स्केटिंग...

दिल्ली के स्केटिंग स्टार एकलव्य जागल ने रचा इतिहास राष्ट्रीय आइस स्केटिंग चैंपियनशिप में जीते तीन स्वर्ण

0
5

दिल्ली के स्केटिंग स्टार एकलव्य जागल ने रचा इतिहास राष्ट्रीय आइस स्केटिंग चैंपियनशिप में जीते तीन स्वर्ण

नई दिल्ली ( रवि कुमार ) : उभरते हुए शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग खिलाड़ी एकलव्य जागल ने इतिहास रचते हुए *21वीं राष्ट्रीय शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप* में तीन व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले दिल्ली के पहले खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया। 21 वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग चैंपियनशिप* में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हुए एकलव्य ने सीनियर पुरुष वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 500 मीटर, 1000 मीटर और 1500 मीटर स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के 20 से अधिक राज्यों की टीमों ने भाग लिया। एकलव्य ने दिल्ली पुरुष रिले टीम के सदस्य के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत दिल्ली ने कांस्य पदक जीता, जो राष्ट्रीय शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप के इतिहास में दिल्ली का पहला रिले पदक है।

एकलव्य वर्तमान में राष्ट्रीय शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग रिकॉर्ड धारक भी हैं। अपनी सफलता के बाद एकलव्य ने कहा, तीन राष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीतना और दिल्ली को पहला रिले पदक दिलाने में योगदान देना मेरे लिए बेहद गर्व और खुशी का पल है। यह उपलब्धि मुझे और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करती है ताकि मैं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर सकूं। मेरा सबसे बड़ा सपना शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग में शीतकालीन ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाला पहला भारतीय खिलाड़ी बनना है और अपने सफर से देश के अधिक से अधिक युवाओं को इस खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here