सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

Jan Kalyan Shivir: जनकल्याण शिविर दिल्ली सरकार का सराहनीय कदम : दर्शन सिंह

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Jan Kalyan Shivir: जनकल्याण शिविर दिल्ली सरकार का सराहनीय कदम : दर्शन सिंह

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली में 42 स्थानों पर जनकल्याण शिविर संचालित किए जा रहे हैं जहां जनता को बिना किसी दिक्कत का सामना किए पिंक कार्ड, राशन कार्ड, ई श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जाति प्रमाण पत्र, छात्रवृत्ति व एमएसएमई लोन आदि समेत 21 योजनाओं का लाभ मिलेगा। इसी विषय पर बात करते हुए भाजपा जिला नवीन शाहदरा के पूर्व उपाध्यक्ष दर्शन सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार का यह अभियान काबिल ए तारीफ है, इससे सरकारी योजना के पात्र लोगों को जगह जगह दफ्तरों में धक्के नहीं खाने पड़ेंगे और एक ही स्थान पर लोगों को सभी सुविधाएं उपलब्ध हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में दिल्ली में 18 से 20 जून तक यह जनकल्याण शिविर पूरे जोर शोर से आयोजित किया जाएगा। श्री सिंह ने बताया कि इन शिविरों में केंद्र और दिल्ली सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन शिविरों में महिलाएं पिंक कार्ड बनवा रही हैं तो बड़ी संख्या में लोग राशन कार्ड आदि बनवा रहे हैं। श्री सिंह ने कहा कि लोगों को इस शिविर में अपने साथ आधार कार्ड, मोबाइल और अन्य उचित पहचान पत्र लेकर जाना होगा। उन्होंने कहा कि शहर के 42 स्थानों पर लगाए गए इन शिविरों में नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है जैसे पानी के गलत बिल, जुर्माना माफी, पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आधार अपडेशन, विभिन्न प्रमाण पत्र आदि से संबंधित शिकायतों का मौके पर ही निपटारा हो रहा है। श्री सिंह ने बताया कि दिल्ली सरकार के द्वारा विभिन्न जिलों में लगाए गए इन शिविरों में केंद्र सरकार की योजनाओं के साथ साथ दिल्ली सरकार की सुविधाओं की जानकारी भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार पूरी तरह से प्रयासरत है कि केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे और इसी उद्देश्य से यह जनकल्याण शिविर लगाए गए है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *