सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

MCD Delhi : भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार में दिल्ली सरकार व नगर निगम है पूरी तरह से फेल : मोहिनी जीनवाल

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

MCD Delhi : भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार में दिल्ली सरकार व नगर निगम है पूरी तरह से फेल : मोहिनी जीनवाल

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार में दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम अपने कार्यों को करने में, चुनाव के दौरान जनता से किए गए अपने वादों को पूरा करने में पूरी तरह से फेल साबित हुई है, ऐसा कहना है आप पार्टी की निगम पार्षद मोहिनी जीनवाल का। उन्होंने कहा कि बात दिल्ली नगर निगम की करु तो दिल्ली नगर निगम तो अपने मूलभूत कार्यों को भी नहीं कर रही है, सड़कों पर गंदगी हर दिन बढ़ती जा रही है, नालों की व नालियों की साफ सफाई नहीं हो रही है, मानसून में दिल्ली में होने वाली जलभराव की समस्या को रोकने के लिए ना तो दिल्ली नगर निगम ने कोई अभियान चलाया है और ना ही दिल्ली सरकार ने कोई कार्य किया है, लोगों के घरों तक से कूड़ा नहीं उठ रहा, जनता त्रस्त है लेकिन दिल्ली नगर निगम अपने कार्यों को करने में पूरी तरह से सुस्त है। मोहिनी जीनवाल ने कहा अब बात दिल्ली सरकार की करु तो दिल्ली सरकार सिर्फ हवा में बातें करना जानती है, जमीनी स्तर पर काम करने में दिल्ली सरकार पूरी तरह से विफल ही साबित हुई है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने जनता से बहुत बड़े बड़े वादे किए थे जैसे महिलाओं को प्रति माह 2500 रुपए देना, उज्ज्वला योजना के तहत 500 रुपए में गैस सिलेंडर और होली दिवाली पर 2 मुफ्त सिलेंडर देना, युवाओं के लिए 50,000 सरकारी नौकरियों का वादा, आटो, टैक्सी और ई रिक्शा चालकों सहित गिग वर्कर्स को 10 लाख रुपए का जीवन बीमा और 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा देने का वादा व और भी कई अन्य वादे किए थे जो समय के साथ सिर्फ झूठे जुमले ही साबित हुए। मोहिनी जीनवाल ने कहा कि जिस अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के शासन में जनता खुश थी, संतुष्ट थी उसे कुशासन बताने वाली भाजपा के राज में आज जनता परेशान है, पीड़ित है, लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे है, अब अपने शासन पर क्या कहना है उसी भाजपा का? उन्होंने कहा कि आज दिल्ली की जनता फिर से अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की तरफ देख रही है और बदलाव चाहती है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *