सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

Raj Kumar Jain Congress: टीम के साथ देवेन्द्र यादव का आभार जताने,पहुंचे जिला कांग्रेस अध्यक्ष राज कुमार जैन

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Raj Kumar Jain Congress: टीम के साथ देवेन्द्र यादव का आभार जताने,पहुंचे जिला कांग्रेस अध्यक्ष राज कुमार जैन

नई दिल्ली ( हर्ष भारद्वाज ) : संगठन सृजन अभियान के तहत बाबरपुर जिला कांग्रेस के फिर से अध्यक्ष बने राजकुमार जैन रविवार को अपने दल बल के साथ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव का आभार जताने उनके आवास पर पहुंचे | इस अवसर पर ढोल-नगाड़ों, बम-पटाखों एवं उत्साहपूर्ण नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी एवं उत्साह व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती एवं पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। श्री जैन के साथ पहुंचे ज्यादातर कार्यकर्ताओं नें गांधी टोपी पहन रखी थी जबकि जिला कांग्रेस की सोशल मीडिया की टीम अपनी ड्रेस में मौजूद रही |

Advertisement

जिले की टीम जिस उत्साह के साथ श्री यादव का आभार जताने पहुंची थी उसी गर्मजोशी से श्री यादव एक-एक कार्यकर्ता से मिले और सभी की पीठ थपथपाई और सभी से मिलजुल कर पार्टी की मजबूती के लिए काम करने का आह्वान किया | देवेन्द्र यादव नें राजकुमार जैन की कार्यशैली की भी सराहना करते हुए कहा राजकुमार जैन सभी को साथ लेकर चलते हैं और यही वजह है बाबरपुर जिला हर टास्क में नम्बर वन रहता है | श्री जैन नें जिला कार्यालय से करीब डेढ़ सौ कार्यकर्ताओं के साथ कूच किया जबकि कुछ कार्यकर्ता सीधे ही अपने वाहनों से श्री यादव के निवास पर पहुंचे हुए थे | रोहताश नगर विधानसभा के प्रभारी संजीव शर्मा किसान नें बताया राजकुमार जैन की फिर से नियुक्ति पर जिले के कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर है क्योंकि श्री जैन सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हैं | श्री जैन के साथ इशराख खान,सुरेश्व्ती चौहान ,ब्रह्म पहलवान , संजीव शर्मा किसान , ब्लाक अध्यक्ष देवानंद चौधरी कुलदीप भाटी,मुकेश पांचाल,प्रताप शर्मा ,बाबा फरीद,संजय गौड़,परशुराम रावत,बब्बू मलिक , कयूम शेख दिनेश चौधरी , करण धीकिया वरिष्ठ नेता अजित सिंह गामड़ी ,नत्थू सिंह नम्बरदार ,मुकेश गौड़,पी,पी.सिंह,ताहिर अर्शी, सुनील पांचाल जुगल किशोर ,एन.एल.निगम ,राजीव शर्मा,अनिल शर्मा,राम ठाकुर, अनीता जैन,सलीम, आरिफ खान ,अनिल सैन ,नवीन चन्द्रा सहित अनेक प्रमुख लोग शामिल रहे | राजकुमार जैन नें सभी का आभार व्यक्त किया और सबको साथ लेकर चलने का संकल्प दोहराया |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *