सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

Mumbai Crime: मुंबई में ‘नीले ड्रम’ में मिली इंजीनियर की लाश, पत्नी ने पति और भाई संग मिलकर रची हत्या की साजिश

3 मिनट पढ़ें

Mumbai Crime: मुंबई में ‘नीले ड्रम’ में मिली इंजीनियर की लाश, पत्नी ने पति और भाई संग मिलकर रची हत्या की साजिश

उत्तर प्रदेश के मेरठ की चर्चित ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड जैसी एक और सनसनीखेज वारदात अब महाराष्ट्र से सामने आई है। इस बार मामला मुंबई के पास वसई इलाके का है, जहां एक महिला ने अपने पति और भाई के साथ मिलकर अपने इंजीनियर बॉयफ्रेंड की कथित तौर पर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को नीले ड्रम में भरकर नाले में फेंक दिया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि पैसों के विवाद को लेकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया।

मृतक की पहचान 26 वर्षीय अरबाज मकसूद अली खान के रूप में हुई है, जो डोंबिवली में एक रियल एस्टेट डेवलपर के साथ इंजीनियर के तौर पर काम करता था। पुलिस के अनुसार अरबाज का लंबे समय से मेहजबीन खातून नाम की महिला के साथ संबंध था। शुरुआत में दोनों के बीच बातचीत होती थी, लेकिन बाद में महिला ने अरबाज से पैसों की मांग करनी शुरू कर दी।

जांच में पता चला कि अरबाज अक्सर मेहजबीन के खाते में पैसे ट्रांसफर करता था। पुलिस के मुताबिक घटना से एक दिन पहले भी उसने महिला के खाते में 50 हजार रुपये भेजे थे। लेकिन जब अरबाज ने पैसे भेजना बंद कर दिया तो महिला नाराज हो गई और उसने अपने पति तथा भाई के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली।

मुंब्रा पुलिस के अनुसार वारदात वाले दिन अरबाज अपनी कंपनी गया था लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा। इसके बाद उसके पिता ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जब मोबाइल लोकेशन ट्रैक की तो पता चला कि अरबाज आखिरी बार मेहजबीन के घर के आसपास मौजूद था।

शुरुआत में महिला ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पूछताछ के दौरान वह टूट गई और हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस के मुताबिक मेहजबीन, उसके पति, भाई और एक अन्य व्यक्ति ने मिलकर अरबाज के हाथ-पैर बांधे और प्लास्टिक पाइप से उसकी बेरहमी से पिटाई की। सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को एक नीले प्लास्टिक ड्रम में डाला और उसे नाले में फेंक दिया ताकि किसी को शक न हो। पुलिस ने महिला और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आरोपी पति और एक अन्य साथी अभी फरार बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *