सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Bhasha Sangam 2026: भाषा संगम 2026 का आयोजन हिंदी समिति की अध्यक्ष मौनिका पंत एवं उपाध्यक्ष मनीषा पूनिया की पहलDelhi Traffic: अप्सरा बॉर्डर से कश्मीरी गेट तक जाम से मिलेगी राहत सिग्नल फ्री होगा जीटी रोड : विनीत जैनDelhi Flyover Projectsदिल्ली में फ्लाईओवर और अंडरपास का जाल लाखों लोगों को मिलेगी जाम से राहत : डॉ. यूके चौधरीIndian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसल

Bhasha Sangam 2026: भाषा संगम 2026 का आयोजन हिंदी समिति की अध्यक्ष मौनिका पंत एवं उपाध्यक्ष मनीषा पूनिया की पहल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Bhasha Sangam 2026: भाषा संगम 2026 का आयोजन हिंदी समिति की अध्यक्ष मौनिका पंत एवं उपाध्यक्ष मनीषा पूनिया की पहल

नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : दिल्ली नगर निगम के इतिहास में पहली बार विशेष हिंदी समिति द्वारा हिंदी, उर्दू एवं पंजाबी भाषाओं के साहित्यिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व को समर्पित भव्य कार्यक्रम ‘भाषा संगम 2026’ का आयोजन गुरु नानक पर्व की पूर्व संध्या पर किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य तीनों भाषाओं की समृद्ध विरासत को सम्मान देना, उनके प्रचार-प्रसार तथा निगम के कार्यों में उनके उपयोग को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली नगर निगम के महापौर प्रवेश वाही तथा उपमहापौर एवं विशेष हिंदी समिति की अध्यक्ष मौनिका पंत एवं उपाध्यक्ष मनीषा आशीष पुनिया के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महापौर प्रवेश वाही ने कहा कि हिंदी, उर्दू और पंजाबी हमारी सांस्कृतिक विरासत की अनमोल धरोहर हैं। इन भाषाओं का सम्मान और इनके प्रचार-प्रसार से समाज में सांस्कृतिक एकता और आपसी भाईचारा मजबूत होगा। समिति की अध्यक्ष मौनिका पंत ने कहा कि भाषा हमारी पहचान और संस्कृति का आधार है। तीनों भाषाओं को समान सम्मान देते हुए दिल्ली नगर निगम में इनके विकास और अधिकाधिक प्रयोग के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। समिति की उपाध्यक्ष मनीषा पूनिया ने कहा कि दिल्ली अनेक भाषाओं और संस्कृतियों का संगम है। इस आयोजन का उद्देश्य हिंदी, उर्दू और पंजाबी की साहित्यिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों में इनके प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम में पंजाबी लोकनृत्य, कवि सम्मेलन एवं उर्दू की शानदार कव्वालियों ने सांस्कृतिक समां बांध दिया। विभिन्न कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बनाया। इस अवसर पर कलाकारों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। ‘भाषा संगम 2026’ भाषाओं के सम्मान, साहित्यिक विरासत के संरक्षण और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देने की दिशा में दिल्ली नगर निगम की एक ऐतिहासिक पहल साबित हुआ

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *