सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Bhasha Sangam 2026: भाषा संगम 2026 का आयोजन हिंदी समिति की अध्यक्ष मौनिका पंत एवं उपाध्यक्ष मनीषा पूनिया की पहलDelhi Traffic: अप्सरा बॉर्डर से कश्मीरी गेट तक जाम से मिलेगी राहत सिग्नल फ्री होगा जीटी रोड : विनीत जैनDelhi Flyover Projectsदिल्ली में फ्लाईओवर और अंडरपास का जाल लाखों लोगों को मिलेगी जाम से राहत : डॉ. यूके चौधरीIndian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसल

Delhi Traffic: अप्सरा बॉर्डर से कश्मीरी गेट तक जाम से मिलेगी राहत सिग्नल फ्री होगा जीटी रोड : विनीत जैन

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Traffic: अप्सरा बॉर्डर से कश्मीरी गेट तक जाम से मिलेगी राहत सिग्नल फ्री होगा जीटी रोड : विनीत जैन

नई दिल्ली (रविंद्र कुमार) : राजधानी दिल्ली के यमुनापार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और लोगों को रोजाना लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए प्रशासन की ओर से महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। अप्सरा बॉर्डर से कश्मीरी गेट तक जीटी रोड को सिग्नल फ्री बनाने की योजना से पूर्वी दिल्ली के हजारों वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। योजना के तहत अप्सरा बॉर्डर टोल प्लाजा से झिलमिल मेट्रो स्टेशन के बीच यातायात में बाधा बन रहे दो ट्रैफिक सिग्नल बंद कर उनकी जगह तीन यू-टर्न बनाए जाएंगे। इससे वाहन चालकों का समय बचेगा और यातायात का दबाव भी कम होगा। योजना का स्वागत करते हुए भाजपा शाहदरा जिला के प्रवक्ता विनीत जैन ने कहा कि यह यमुनापार की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में प्रशासन की सराहनीय पहल है। लंबे समय से इस मार्ग पर लगने वाले जाम के कारण आम लोगों, नौकरीपेशा वर्ग, व्यापारियों और अन्य वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार चंद किलोमीटर का सफर तय करने में भी काफी समय लग जाता है। ऐसे में जीटी रोड को सिग्नल फ्री बनाने का निर्णय निश्चित रूप से लोगों के लिए राहतकारी साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के लागू होने से वेलकम, सीलमपुर, गांधी नगर, विवेक विहार और दिलशाद गार्डन सहित आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। वाहनों को बार-बार लालबत्ती पर रुकना नहीं पड़ेगा, जिससे ईंधन की बचत के साथ प्रदूषण में कमी लाने में भी मदद मिलेगी। विनीत जैन ने कहा कि यमुनापार में बेहतर सड़क और यातायात व्यवस्था समय की आवश्यकता है। प्रशासन द्वारा जनहित को ध्यान में रखकर उठाया गया यह कदम सराहनीय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि योजना को निर्धारित समय पर पूरा कर जनता को जल्द इसका लाभ पहुंचाया जाएगा।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *