सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

MCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्मा

4 मिनट पढ़ें
Advertisement

MCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्मा

नई दिल्ली, (रविंद्र कुमार): राजधानी दिल्ली में गेस्ट हाउस और लॉजिंग-बोर्डिंग प्रतिष्ठानों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने बड़ा कदम उठाया है। निगम ने नए दिशा-निर्देश जारी करते हुए किसी भी इमारत की चौथी मंजिल या उससे ऊपर गेस्ट हाउस संचालित करने पर पूरी तरह रोक लगा दी है। इसके साथ ही अग्नि सुरक्षा, भवन निर्माण मानकों और लाइसेंस संबंधी नियमों को भी सख्त किया गया है। निगम के इस फैसले को जनहित और लोगों की जान-माल की सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।दिल्ली नगर निगम के इस निर्णय का स्वागत करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं घोंडा विधानसभा के पूर्व विधायक श्री दत्त शर्मा ने कहा कि निगम का यह कदम जनहित में सराहनीय है। गेस्ट हाउस में देश-विदेश से आने वाले लोग ठहरते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सबसे महत्वपूर्ण है। किसी भी प्रतिष्ठान को व्यावसायिक लाभ के लिए लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि आग लगने जैसी आपातकालीन घटनाओं के दौरान ऊपरी मंजिलों पर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में एमसीडी का यह निर्णय भविष्य में बड़े हादसों को रोकने में सहायक साबित हो सकता है। निगम के नए निर्देशों के अनुसार, 12 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाली इमारतों में संचालित गेस्ट हाउस के लिए दिल्ली अग्निशमन सेवा (दिल्ली फायर सर्विस) से जारी वैध अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र (फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट) अनिवार्य होगा। बिना वैध प्रमाणपत्र के गेस्ट हाउस चलाना अथवा प्रमाणपत्र की अवधि समाप्त होने के बाद उसका नवीनीकरण नहीं कराना गंभीर सुरक्षा उल्लंघन माना जाएगा। वहीं, 12 मीटर से कम ऊंचाई वाली इमारतों में संचालित गेस्ट हाउस को फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट लेने से छूट दी गई है, लेकिन उन्हें भी अग्नि सुरक्षा के बुनियादी इंतजाम करने होंगे। इनमें चालू हालत में अग्निशामक यंत्र रखना, आग से बचाव के पर्याप्त प्रबंध करना और आपातकालीन निकास के रास्तों को बाधामुक्त रखना शामिल है। निगम ने स्पष्ट किया है कि चौथी मंजिल या उससे ऊपर गेस्ट हाउस से संबंधित किसी भी प्रकार की गतिविधि संचालित नहीं की जा सकेगी। इन मंजिलों पर न तो मेहमानों के ठहरने के लिए कमरे चलाए जा सकेंगे और न ही रिसेप्शन अथवा अन्य व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन किया जा सकेगा। गेस्ट हाउस में रसोई और भोजनालय संचालित करने के लिए अलग से अनुमति अथवा लाइसेंस लेना होगा। रसोई में तैयार भोजन केवल गेस्ट हाउस में ठहरने वाले मेहमानों को ही उपलब्ध कराया जा सकेगा। भोजनालय में बैठने की क्षमता भी स्वीकृत बिस्तरों की कुल संख्या से अधिक नहीं होनी चाहिए। जिन क्षेत्रों में पाइप के माध्यम से प्राकृतिक गैस (पीएनजी) की सुविधा उपलब्ध है, वहां रसोई में पीएनजी का इस्तेमाल अनिवार्य किया गया है। श्री दत्त शर्मा ने कहा कि दिल्ली में लगातार बढ़ती आबादी और बाहर से आने वाले लोगों की संख्या को देखते हुए सार्वजनिक सुरक्षा के नियमों का सख्ती से पालन होना जरूरी है। उन्होंने निगम प्रशासन से यह भी अपील की कि इस अभियान को केवल कागजों तक सीमित न रखा जाए, बल्कि नियमित निरीक्षण और प्रभावी कार्रवाई के माध्यम से इसे जमीन पर लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि सुरक्षित दिल्ली का निर्माण तभी संभव है, जब प्रत्येक नागरिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठान नियमों का पालन करे।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *