
Friends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभार
नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया की गली नंबर-6 में नई सीवर लाइन का उद्घाटन शाहदरा के विधायक संजय गोयल द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के उद्यमियों में खुशी का माहौल रहा। फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियलिस्ट एसोसिएशन ने इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के लिए विधायक संजय गोयल का आभार व्यक्त किया। एसोसिएशन ने कहा कि क्षेत्र के उद्यमियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में यह एक सराहनीय कदम है। नई सीवर लाइन बनने से क्षेत्र की सीवर संबंधी समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी और औद्योगिक क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा। एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. अनिल गुप्ता ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विकास अत्यंत आवश्यक है। विधायक श्री संजय गोयल जी द्वारा इस दिशा में किया गया प्रयास सराहनीय है। वहीं महासचिव विनीत जैन ने भी विधायक जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए इस प्रकार के कार्य निरंतर होते रहने चाहिए। इस अवसर पर एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. अनिल गुप्ता, महासचिव विनीत जैन, कोषाध्यक्ष दीपा राम चौधरी, अमित जैन, राहुल गुप्ता, आकाश, अरविंद अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के उद्यमी उपस्थित रहे। सभी ने नई सीवर लाइन के उद्घाटन पर प्रसन्नता व्यक्त की और विधायक संजय गोयल का धन्यवाद किया।






आपकी राय