सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
India Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से वैश्विक मंच पर बढ़ेगा दिल्ली का मान-सम्मान, डॉ. यूके चौधरी ने किया आयोजन का स्वागतVehicle Pollution Control: प्रदूषण रोकने के लिए दिल्ली सरकार पूरी तरह सक्रिय, पीयूसी केंद्रों के आधुनिकीकरण को मंजूरी : गुरमीत सिंह सूराDubai Job Fraud: 1.25 लाख की तनख्वाह का सपना दिखाकर दुबई ले जाई गई महाराष्ट्र की महिला की आपबीती: पासपोर्ट छीना, 5 लाख मांगे; मंत्री मोहोल की पहल से मुंबई वापसीIndira Gandhi Peace Prize: ग्रासा माशेल को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार 2025, सम्मान सौंपते हुए सोनिया गांधी ने कहा- नेतृत्व की असली कसौटी अन्याय के खिलाफ खड़े होने का साहसTamil Nadu Child Tied Rope: प्री-केजी के बच्चे को रस्सी से बांधने का CCTV फुटेज आया सामने, तिरुवारूर में टीचर-अटेंडेंट पर क्रूरता का मुकदमाDelhi Structural Audit: 40-50 लाख घरों की जांच निगम के बस की नहीं: दिल्ली में इमारतों की मजबूती परखने का जिम्मा अब मालिकों पर डालने की तैयारीNishant Kumar SSG: निशांत कुमार को धक्का देने वाले वीडियो पर SSG ने तोड़ी चुप्पी, जांच के बाद बताया- प्रोटोकॉल निभाते समय सुरक्षाकर्मी से हुई मानवीय चूकNitin Gadkari Road Safety: हर साल 1.80 लाख मौतें, 66% युवा: सड़क कांग्रेस के मंच से गडकरी ने इंजीनियरों से मांगी हर सड़क की जवाबदेही

PM Modi FICCI Speech: फिक्की के 100वें अधिवेशन में PM मोदी के तीखे सवाल: ’12 लाख तक टैक्स माफ किया, क्या आपने तनख्वाह और कर्मचारी बढ़ाए?’

4 मिनट पढ़ें
Advertisement

PM Modi FICCI Speech: फिक्की के 100वें अधिवेशन में PM मोदी के तीखे सवाल: ’12 लाख तक टैक्स माफ किया, क्या आपने तनख्वाह और कर्मचारी बढ़ाए?’

“मैंने तो 12 लाख इनकम टैक्स माफ कर दिया। क्या आपने अपने यहां कर्मचारियों का तनख्वाह बढ़ाया क्या? क्या आपने अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई क्या?” नई दिल्ली के भारत मंडपम में फिक्की के सौवें सालाना अधिवेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया इंक के सैकड़ों दिग्गजों के सामने यह सवाल रखा और खुद ही जवाब दिया, “नहीं! मोदी जी आप करो हम देख लेंगे। ये ऐसे ही चलेगा।”

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने बेहद साफगोई से भारतीय उद्योग जगत की कमियां गिनाईं। उन्होंने कंपनियों पर सीधे आरोप लगाया कि वे न आत्मनिर्भर भारत के एजेंडे पर चल रही हैं, न कृषि क्षेत्र में निवेश कर रही हैं और न ही कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती का लाभ जनता या देश तक पहुंचा रही हैं। उनके इस भाषण को सरकार और कॉर्पोरेट जगत के बीच संवाद के नए मापदंड के रूप में देखा जा रहा है।

भाषण की शुरुआत उन्होंने देश की आर्थिक उपलब्धियों से की। लगातार सात फीसदी से अधिक की विकास दर, 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना और गुड्स निर्यात का हर महीने 50 अरब डॉलर से ऊपर जाना, ये उपलब्धियां गिनाने के बाद उनका लहजा धीरे-धीरे सख्त होता चला गया।

आत्मनिर्भरता के मुद्दे पर उन्होंने उद्योग जगत को इतिहास याद दिलाया: “आप सोचिए, 100 साल हो गए, लेकिन 1930 में गांधी आपके यहां आकर के यही कह के गए थे, और आज इतने साल के बाद भी मुझे वही कहना पड़ रहा है, यह आपकी सफलता है कि विफलता है? मेरी मत मानो, गांधी की तो मानते भाई! वो भी स्वदेशी कह कर के गए, वो भी आत्मनिर्भर भारत की कह कर के गए, और आप 100 साल के हो गए, बात वहीं की वहीं रह गई।”

फार्मा और लौह-इस्पात जैसे क्षेत्रों का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत इनमें बड़ा उत्पादक और निर्यातक होने के बावजूद बड़ा आयातक भी बना हुआ है। उन्होंने उद्योगपतियों से पूछा, “आप मुझे बताइए भाई, ऐसा कैसा देश और कैसे मेरे उद्योग जगत के साथी, गेहूं तो एक्सपोर्ट करे और ब्रेड इम्पोर्ट करे! पूछिए अपने आप को।”

Advertisement

खेती-किसानी के क्षेत्र में कॉर्पोरेट की भागीदारी पर उन्होंने कहा, “हमारा कारपोरेट जगत कृषि क्षेत्र में निवेश करने से डरता है, भागता है।” उन्होंने याद दिलाया कि इतना बड़ा देश होने के बावजूद वैश्विक कृषि व्यापार में भारत की हिस्सेदारी केवल दो से ढाई फीसदी है।

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और टैक्स सुधारों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “2014 में बेसिक कारपोरेट टैक्स रेट 30 फीसद होता था। हमने इसे कम करके 22 परसेंट तक पहुंचा दिया है। आज भारत में 12 लाख रुपये तक की कमाई पर कोई कर नहीं है।” इसके बाद उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा, “मुझे मालूम है ताली नहीं बजाओगे, अच्छी तरह जानता हूं, क्योंकि आपकी भूख इतनी है, कितना ही खिलाओ पेट भरता नहीं है।”

मुक्त व्यापार समझौतों को लेकर भी प्रधानमंत्री ने उद्योग जगत की तैयारी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भारत कई देशों के साथ कारोबारी समझौते कर रहा है, लेकिन उद्योग इनका लाभ उठाने की कोई रणनीति नहीं बना रहा। उन्होंने पूछा, “आप कभी फिक्की के लोग बैठ कर के सोचा है क्या? जब दुनिया की बड़ी-बड़ी इकोनोमी के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट होता है, मतलब कि आपके लिए दरवाज़े खुल चुके हैं। क्या आपने मौका पकड़ने के लिए कुछ प्लान किया है, कि अभी मुझे इसके लिए भी आना पड़ेगा आपके यहां?”

प्रधानमंत्री ने भारतीय उद्यमों को घरेलू बाजार के कंफर्ट जोन से बाहर निकलने और देशवासियों को भी ‘एक्सपोर्ट क्वालिटी’ की वस्तुएं और सेवाएं उपलब्ध कराने की नसीहत दी। साथ ही उन्होंने उद्योगपतियों से आग्रह किया, “बिना संकोच, बिना झिझक, मुझे खुल कर के लिख कर के भेजिए कि अभी भी क्या सुधार जरूरी हैं।”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *