सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

Delhi Crime: केशव पुरम में महिला को धमकी देकर फरार हुआ ‘मिस्ट्री मैन’, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

3 मिनट पढ़ें

Delhi Crime News: केशव पुरम में महिला को धमकी देकर फरार हुआ ‘मिस्ट्री मैन’, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

राजधानी Delhi के Keshav Puram इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक अज्ञात युवक पर घर में घुसकर महिला को धमकी देने का आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे CCTV वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर दिल्ली में घूम रहा यह ‘मिस्ट्री मैन’ कौन है।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला 9 मई 2026 को केशव पुरम थाने में दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता नीलम जैन ने पुलिस को बताया कि एक अज्ञात युवक किसी उपकरण के साथ उनके घर में घुस आया और उन्हें आपराधिक धमकी दी। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

घटना के बाद सामने आए CCTV फुटेज में आरोपी युवक इलाके में घूमता दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की जांच और तेज कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि आरोपी की पहचान से जुड़े अहम सुराग मिल सकें। पुलिस ने शिकायतकर्ता नीलम जैन समेत अन्य संबंधित लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं।

पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि आरोपी अकेला था या उसके साथ कोई और भी शामिल था। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला है कि यह पहली घटना नहीं हो सकती। इससे पहले 21 अप्रैल को Maurya Enclave इलाके में भी इसी तरह की वारदात सामने आई थी। आरोप है कि वहां आरोपी परिचित बनकर एक घर में दाखिल हुआ था और घर में मौजूद एक किशोर को धारदार हथियार दिखाकर बंधक बना लिया था। इसके बाद आरोपी लगभग 4 लाख रुपये नकद और करीब 25 लाख रुपये के सोने के गहने लूटकर फरार हो गया था।

अब पुलिस दोनों घटनाओं के बीच कनेक्शन तलाश रही है। अधिकारियों को शक है कि दोनों मामलों में एक ही आरोपी या गिरोह शामिल हो सकता है। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज, सोशल मीडिया वीडियो और तकनीकी जांच के जरिए आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *