सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

Mahavir Jayanti: भगवान महावीर के बताये मार्ग से ही विश्व में शांति सद्भावना संभव : पीयूष गोयल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Mahavir Jayanti: भगवान महावीर के बताये मार्ग से ही विश्व में शांति सद्भावना संभव : पीयूष गोयल

नई दिल्ली ( सी. पी. एन. न्यूज़ ) : भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने पार्लियामेंट परिसर में अहिंसा विश्व भारती एवं विश्व शांति केंद्र के संस्थापक जैन आचार्य लोकेश के पावन सान्निध्य में संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान महावीर के बताए मार्ग से ही विश्व में शांति व सद्भावना संभव हैं |
पीयूष गोयल ने जैन समाज को भगवान महावीर जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय सभ्यता में जैन धरोहर एक विशिष्ट स्थान रखती है | समकालीन वैश्विक पस्थितियों में आचार्य लोकेश विश्व शांति केंद्र के माध्यम से भगवान महावीर का संदेश जनमानस और नीति निर्धारकों के पास लेजाकर विश्व शांति और सद्भावना कि दिशा में उल्लेखनीय योगदान दे रहे है |
जैन आचार्य लोकेश ने इस अवसर पर कहा कि समकालीन वैश्विक व्यवस्था एक ऐसे दौर से गुजर रही है, जिसमें अस्थिरता और अनिश्चितता तेजी से बढ़ रही है। युद्द व हिंसा किसी समस्या का हल नहीं है, शांति वार्ता के द्वारा हर समस्या को सुलझाया जा सकता है | ऐसे परिप्रेक्ष्य में भगवान महावीर के अनेकांतवादी संवाद और अहिंसा के सिद्धांत से युद्ध विराम संभव है |


इस अवसर पर जैन समाज के वरिष्ठ नेता सुभाष जैन ओसवाल ने कहा कि मौजूदा समय में भगवान महावीर के विचार अधिक प्रासंगिक हैं |

Advertisement

मनोनीत पार्षद एवं डायरेक्टर भगवान महावीर देशना फाउंडेशन मनोज कुमार जैन ने 5 अप्रैल को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एवं जैन आचार्य लोकेश की उपस्थिति में भारत मण्डपम में राजीव जैन सीए की आयोजित महावीर कथा के बारे जानकारी दी|
जैन समाज के कर्मठ समाजसेवी पंकज जैन ने दिल्ली विधानसभा द्वारा जैन आचार्य लोकेश एवं आचार्य प्रज्ञसागर के सानिध्य एवं विधान सभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की उपस्थिति में आयोजित भगवान महावीर जन्मोत्सव के बारे में जानकारी दी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *