सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

Devender Yadav Eid Milan: ईद मिलन समारोह में टीम के साथ शामिल हुए देवेंद्र यादव

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Devender Yadav Eid Milan: ईद मिलन समारोह में टीम के साथ शामिल हुए देवेंद्र यादव

नई दिल्ली ( सी. पी. एन. न्यूज़): दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव आज चॉदनी चौक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मौहम्मद उस्मान द्वारा आयोजित ईद मिलन कार्यक्रम में शरीक हुए।
अन्य लोगों में पूर्व केन्द्रीय मंत्री जगदीश टाईटलर, पूर्व सांसद संदीप दीक्षित, पूर्व मंत्री हारुन यूसूफ और डा0 नरेन्द्र नाथ, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, पूर्व विधायक कुंवर करण सिंह, सुरेन्द्र कुमार और प्रहलाद सिंह साहनी, लोकसभा आर्ब्जवर जगजीवन शर्मा, सी.पी. मित्तल,डा0 पी0के0 मिश्रा, लक्ष्मण रावत, राहुल शर्मा, आदेश भारद्वाज, सिद्धार्थ राव, महेन्द्र भास्कर,
मुख्य रुप से मौजूद थे।

Advertisement

देवेन्द्र यादव ने कहा कि ईद भाईचारे, प्रेम और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने वाला त्यौहार है। ईद मिलन जैसे समारोह में शामिल होकर वर्ग विभिन्नता के भेद को मिटाकर एक दूसरे के साथ मिलकर रहने और आगे बढ़ने की सीख लेनी चाहिए। सामाजिक समानता और एकता जैसी सोच के साथ समाज, राज्य और देश को उॅचाईयों पर ले जा सकते है। उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार बेसहारा और जरुरतमंदों की मदद करने की प्रेरणा देता है और ईद मूल रूप से भाईचारे को बढ़ावा देने वाला त्योहार है, जिसे भारत सहित पूरे विश्व में खुशी और पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
देवेंद्र यादव ने कहा की हम सबको सांप्रदायिक ताकतों के बहकावे में ना आकर ईद मिलजुलकर और भाई चारे के साथ गंगा जमुनी तहज़ीब को आगे बढ़ाते हुए मनानी चाहिए क्योंकि हमेशा से हमारे देश में नफ़रत और सांप्रदायिकता के लिए जगह नही है । यह त्योहार सामाजिक एकता और सद्भावना का संदेश देता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *