सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

Murshidabad Violence: धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदू पलायन पर जताई चिंता, बोले- ‘अगर यही चलता रहा तो मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात से भी होगा पलायन’

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Murshidabad Violence: धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदू पलायन पर जताई चिंता, बोले- ‘अगर यही चलता रहा तो मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात से भी होगा पलायन’

मुर्शिदाबाद में कथित हिंदू पलायन की खबरों पर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, “मैंने सुना है कि वहां से हिंदू पलायन कर रहे हैं। अगर ऐसा ही चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों से भी हिंदू पलायन करेंगे।” धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि यह सब एक योजनाबद्ध तरीके से हो रहा है और हिंदू डरे हुए हैं। उन्होंने इसे देश और खासकर हिंदुओं के लिए दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा, “हिंदू एकजुट नहीं हैं, इसलिए ऐसा हो रहा है, लेकिन मेरा मानना है कि जल्द ही ये सब बंद हो जाएगा।”

Advertisement

धीरेंद्र शास्त्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब देशभर में कई जगहों से सांप्रदायिक तनाव और जनसंख्या असंतुलन को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। उनका यह बयान एक बार फिर हिंदू एकजुटता और सुरक्षा जैसे मुद्दों को चर्चा में ले आया है। धीरेंद्र शास्त्री इससे पहले भी धर्म और समाज से जुड़े मसलों पर खुलकर बोलते रहे हैं और उनकी बातें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती हैं। उनके इस बयान पर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में क्या प्रतिक्रिया होती है, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *