सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

एशिया कप में पांच मैचों में 6 विकेट और 25 रन,ऑलराउंडर की भूमिका में कितने सफल रहे रवींद्र जडेजा?

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

पांच मैचों में 6 विकेट और 25 रन, एशिया कप में ऑलराउंडर की भूमिका में कितने सफल रहे रवींद्र जडेजा?

रवींद्र जडेजा इस बार बतौर ऑलराउंडर टीम के लिए कुछ खास नहीं कर पाए. उन्हें तीन मैचों में बैटिंग का मौका मिला. लेकिन वे फ्लॉप रहे.

भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2023 का फाइनल मैच रविवार को कोलंबो में खेला जाएगा. टीम इंडिया इससे ठीक पहले आखिरी सुपर फोर मैच में बांग्लादेश ने हराया. भारत का बैटिंग ऑर्डर बुरी तरह फ्लॉप हुआ. इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ सुपर फोर मैच में भारतीय खिलाड़ी दिक्कत का सामना करते दिखे थे. भारत ने रवींद्र जडेजा को बतौर ऑलराउंडर टीम में शामिल किया था. लेकिन वे कुछ खास नहीं कर सके.

जडेजा को इस बार टूर्नामेंट के सभी मैचों में खेलने का मौका मिला. लेकिन अपनी छाप नहीं छोड़ सके. जडेजा पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में महज 14 रन बनाकर आउट हो गए थे. इसके बाद नेपाल और पाकिस्तान के खिलाफ बैटिंग का मौका नहीं मिला. वे श्रीलंका के खिलाफ बैटिंग के लिए उतरे लेकिन 4 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ भी महज 7 रन बनाकर आउट हुए.

Advertisement

जडेजा की बॉलिंग पर नजर डालें तो वह भी नेपाल के अलावा किसी मैच में खास नहीं रही. उन्होंने नेपाल के खिलाफ 40 रन देकर 3 विकेट लिए. जबकि श्रीलंका के खिलाफ 33 रन देकर 2 विकेट लिए. जडेजा को पाकिस्तान के खिलाफ एक भी विकेट नहीं मिला. उन्होंने 26 रन दिए थे. बांग्लादेश के खिलाफ 53 रन देकर एक विकेट लिया था. इस तरह उन्होंने पिछले पांच मैचों में महज 25 रन बनाए और 6 विकेट लिए.

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की बात करें तो उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में 87 रनों की अहम पारी खेली थी. लेकिन इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ महज 5 रन बनाकर आउट हो गए थे. लेकिन पांड्या ने पिछले तीन मैचों में लगातार विकेट लिए. उन्होंने श्रीलंका, पाकिस्तान और नेपाल के खिलाफ एक-एक विकेट लिया. पांड्या को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच से आराम दिया गया था. वे फाइनल के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल हो सकते हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *