Home खेल 44 टीमों नें भाग लिया यूथ दिल्ली स्टेट वॉलीबॉल चैंपियनशिप में हर्ष...

44 टीमों नें भाग लिया यूथ दिल्ली स्टेट वॉलीबॉल चैंपियनशिप में हर्ष मल्होत्रा भी पहुंचे कार्यक्रम में

0
54
यूथ दिल्ली स्टेट वॉलीबॉल चैंपियनशिप
44 टीमों नें भाग लिया यूथ दिल्ली स्टेट वॉलीबॉल चैंपियनशिप में हर्ष मल्होत्रा भी पहुंचे कार्यक्रम में

44 टीमों नें भाग लिया यूथ दिल्ली स्टेट वॉलीबॉल चैंपियनशिप में हर्ष मल्होत्रा भी पहुंचे कार्यक्रम में

-शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,लक्ष्मी पब्लिक स्कूल, कड़कड़डूमा (दिल्ली) के प्रांगण में आयोजित यूथ दिल्ली स्टेट वॉलीबॉल चैंपियनशिप का भव्य एवं सफल समापन हुआ। प्रतियोगिता में दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों से आई 44 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप वत्स उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, आईपीएस प्रशांत गौतम (डीसीपी पूर्वी दिल्ली), सुमित पंडित, (चेयरमैन, दिल्ली वॉलीबॉल एसोसिएशन), सुधीर वत्स (अध्यक्ष, दिल्ली वॉलीबॉल एसोसिएशन), कुलबीर सिंह गहलोत, रवि कौशिक आदि उपस्थित रहे।

अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम है और ऐसी प्रतियोगिताएँ प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करती हैं। पुरुष वर्ग के परिणाम इस प्रकार रहे, प्रथम स्थान पर एल.पी.एन. एकेडमी, द्वितीय स्थान पर सी.सी.डी.एस और तृतीय स्थान पर शिवाजी कॉलेज रहे। महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर युवाज एकेडमी, द्वितीय स्थान पर गंग्स एकेडमी और तृतीय स्थान पर जोनति एकेडमी रहे। विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागी टीमों, कोचों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here