Home खेल IND vs SA 3rd ODI: भारत 7 विकेट से मैच के साथ...

IND vs SA 3rd ODI: भारत 7 विकेट से मैच के साथ सीरीज भी 2-1 से जीता, साउथ अफ्रीका की शर्मनाक हार

0
255

टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को तीसरे वनडे मैच में 7 विकेट से हरा दिया है और इसी के साथ वनडे सीरीज पर भी 2-1 से कब्जा जमा लिया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने भारत को 100 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे शिखर धवन की कप्तानी वाली टीम ने 19.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 99 रन बनाए थे। 35 रन बनाने वाले क्लासेन टीम के सबसे सफल बल्लेबाज थे। उनके अलावा सिर्फ दो बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू पाए थे। भारत के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। इसके जवाब में भारत ने शुभमन गिल के 49 रन की बदौलत यह मैच सात विकेट से जीत लिया। भारत ने 19.1 ओवर में लक्ष्य का पीछा कर लिया। श्रेयस अय्यर ने छक्के के साथ यह मैच खत्म किया। इसके साथ ही भारत ने वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की। भारत ने 12 साल बाद अपने घर में दक्षिण अफ्रीका से कोई वनडे सीरीज जीती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि साउथ अफ्रीका की टीम ने पहली बार भारत की सरजमीं पर टी20आई सीरीज गंवाई है। अभी तक जितनी बार भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने भारत में टी20 सीरीज खेली थी, उनमें से ज्यादातर सीरीजों में टीम को जीत मिली थी, जबकि कुछ सीरीजों के नतीजे बराबर रहे थे। हालांकि, 2022 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने कमाल कर दिया और साउथ अफ्रीका को हरा दिया।

कुलदीप बने मैन ऑफ द मैच, सिराज को चुना गया मैन ऑफ द सीरीज

कुलदीप इसके साथ ही तीन मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनकर उभरे है। चाइनामैन गेंदबाज ने तीसरे मुकाबले में 4.1 ओवर में केवल 18 रन देकर चार शिकार गए। उन्होंने पूरी सीरीज में 21.1 ओवर में 106 रन दिए और छह सफलता अपने नाम की। इस दौरान कुलदीप का औसत 17.66 का जबकि इकॉनोमी 5.00 का रहा है। कुलदीप को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। कुलदीप के बाद सिराज तीन मैचों में पांच विकेट के साथ दूसरे टॉप विकेटटेकर गेंदबाज रहे। सिराज ने 4.52 की इकॉनमी से गेंदबाजी। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सिराज को प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से नवाजा गया। बल्लेबाजों की लिस्ट में भी भारतीयाें का जलवा देखने को मिला। श्रेयस अय्यर तीन मैचों में 191 रनों के साथ टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने सीरीज में एक शतक और एक अर्धशतक लगाया। उनके बाद हेनरिक क्लोसन दूसरे नंबर पर रहे, जिन्होंने तीन मैचों में 138 रन का स्कोर बनाया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here