विकसित देश बनाने का रास्ता दिखाता है भाजपा का घोषणा पत्र : रामनारायण दुबे

0
38
विकसित देश बनाने का रास्ता दिखाता है भाजपा का घोषणा पत्र : रामनारायण दुबे
विकसित देश बनाने का रास्ता दिखाता है भाजपा का घोषणा पत्र : रामनारायण दुबे

विकसित देश बनाने का रास्ता दिखाता है भाजपा का घोषणा पत्र : रामनारायण दुबे

* घोषणा पत्र मतलब मोदी की गारंटी

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,भारत देश को विकासशील देश से विकसित देश बनाने का रास्ता दिखाता है भाजपा का घोषणा पत्र, जी हां ऐसा कहना है पूर्व महापौर रामनारायण दुबे का। भाजपा के घोषणा पत्र पर बात करते हुए रामनारायण दुबे ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा द्वारा जारी किया गया घोषणा पत्र बहुत ही शानदार है। रामनारायण दुबे ने कहा की भाजपा ने अपने दस वर्षों के कार्यकाल में भारत देश का चहुंमुखी विकास किया है और जो विकास के कार्य जो रह गए है उन सभी विकास के कार्यों को पूरा करने का वादा भाजपा ने अपने द्वारा जारी किए गए आगामी लोकसभा चुनावों के घोषणा पत्र में कर दिया है।

रामनारायण दुबे ने कहा की भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के माध्यम से रोजगार के अवसर को और बढ़ाने की बात कही है जिसके तहत भाजपा ने बताया की इन्फ्रास्ट्रक्चर में अभूतपूर्व निवेश के माध्यम से रोजगार के लाखों अवसर पैदा हुए है और रोजगार में वृद्धि के लिए भाजपा यह निवेश जारी रखेगी। रामनारायण दुबे ने आगे कहा की भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में यह वादा किया है की भाजपा वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत में शामिल करके गुणवत्तापूर्ण नि शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगी। रामनारायण दुबे ने आगे बताया कि मत्स्य पालकों की आय बढ़ाने के लिए पीएम मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत सी वीड की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा।

रामनारायण दुबे ने आगे बताया की किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने यह वादा किया है की भाजपा किसानों को अच्छी क्षमता और बदलती जलवायु में काम आ सकने वाले प्राकृतिक बीजों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। रामनारायण दुबे ने आगे कहा की भाजपा का घोषणा पत्र मतलब मोदी की गारंटी और अब की बार भी देश में मोदी की गारंटी की ही जीत होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here