महंगाई और बेरोजगारी है जनता के सबसे बड़े मुद्दे : सुमित शर्मा

0
40
महंगाई और बेरोजगारी है जनता के सबसे बड़े मुद्दे : सुमित शर्मा
महंगाई और बेरोजगारी है जनता के सबसे बड़े मुद्दे : सुमित शर्मा

महंगाई और बेरोजगारी है जनता के सबसे बड़े मुद्दे : सुमित शर्मा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : आगामी लोकसभा चुनाव में महंगाई और बेरोजगारी जनता के सबसे बड़े मुद्दे है | यह कहना है दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के डेलिगेट सुमित शर्मा का | सुमित शर्मा कहते है भारतीय जनता पार्टी जनता को गुमराह कर इन मुद्दों से जनता का ध्यान भटकना चाहती है | लेकिन देश की जनता यह भली भांति जानती है कि नई दिल्ली  लोकसभा चुनाव की आहट के बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार नें रसोई गैस के साथ-साथ डीजल पैट्रोल के कुछ दाम घटाए हैं ताकि लोगो को भ्रमित किया जा सके |

लोकसभा चुनावों में महिलाओं की सहानुभूति प्राप्त करने के लिए भाजपा सरकार ने गैस सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये कम करके लोगों को गुमराह किया है जबकि कांग्रेस सरकार के समय गैस सिलेंडर की सिर्फ 410 रुपये था। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में महिलाओं की सुरक्षा और कल्याण से जुड़े विषयों पर भाजपा सरकार ने असंवेदनशीलता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि  पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी  ने 1987 में महिला आरक्षण का प्रस्ताव रखा था जिसे कांग्रेस सरकार ने राज्यसभा में 2010 में पारित कर दिया था। जिसके तहत महिलाओं के लिए लोकसभा, विधानसभा, निगम सहित पंचायती राज तक आरक्षण लागू करने की आधारशिला रखी थी। सुमित शर्मा  ने कहा कि बहुत ही दुख और तकलीफ की बात है कि भाजपा सरकार ने सबसे ज्यादा नुकसान देश के लोकतंत्र का किया है। महिला आरक्षण की बात करने वाली भाजपा की सरकार और संगठन में क्या महिलाओं, वंचितों और पिछड़ों को पर्याप्त आरक्षण नही दिया है? उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में जहां महिला न्याय के लिए भी लड़ाई लड़ी गई | जिसके कारण महिलाओं का न्याय यात्रा को भरपूर समर्थन मिला |

सुमित शर्मा कहते   हैं देश की जनता जानती है केवल चुनावो की वजह से रसोईगैस और डीजल पैट्रोल के दाम घटाए गए है और भाजपा ऐसा पहले भी कर चुकी है लेकिन जीतने के बाद फिर से बढ़ा  दिए जाते हैं लेकिन काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ा करती |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here