जमीन से जुड़े नेता हैं हर्ष मल्होत्रा ,पांच लाख से अधिक वोटो से जीतेगें : रामनारायण दुबे

0
261

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भारतीय जनता पार्टी नें लोकसभा चुनावों में सभी सीटों से जमीनी कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी बनाया है | यह कहना है पूर्वी दिल्ली नगर निगम के पूर्व मेयर भाजपा के वरिष्ठ नेता रामनारायण दुबे का | रामनारायण दुबे कहते हैं यह पहला मौका है जब किसी भी पार्टी ने अपनी प्रदेश इकाई के तीनों महामंत्रियों को लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया है | पार्टी नें संदेश दिया है सन्गठन के लोगो की सत्ता में भी भागेदारी रहनी चाहिए | रामनारायण दुबे नें कहा कमलजीत सहरावत,योगेन्द्र चंदोलिया तथा हर्ष मल्होत्रा तीनों ही मेयर रहे है और पार्टी नें उनके कार्यों को पहचान कर महत्व दिया है | रामनारायण दुबे कहते हैं जहां तक हर्ष मल्होत्रा का सवाल है पार्टी नें उन्हें पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बनाया है |

श्री दुबे नें कहा उन्होंने श्री मल्होत्रा के साथ काफी समय तक पूर्वी दिल्ली नगर निगम में एक साथ काम किया है | हर्ष मल्होत्रा जमीन से जुड़े व्यक्ति है उन्हें प्रत्याशी बना पार्टी नें अच्छा एवं सराहनीय निर्णय लिया है | श्री मल्होत्रा कार्यकर्ताओं में काफी लोकप्रिय हैं ,वे कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हैं | श्री दुबे ने कहा लोकसभा चुनावों में भाजपा दिल्ली की सभी सातों सीटों पर जीत दर्ज करेगी और हर्ष मल्होत्रा की जीत का अंतराल पांच लाख से अधिक रहेगा |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here