नंगे पाँव शोभायात्रा में शामिल हुई भाजपा निगम पार्षद मनीषा पूनिया

0
30
नंगे पाँव शोभायात्रा में शामिल हुई भाजपा निगम पार्षद मनीषा पूनिया
नंगे पाँव शोभायात्रा में शामिल हुई भाजपा निगम पार्षद मनीषा पूनिया

नंगे पाँव शोभायात्रा में शामिल हुई भाजपा निगम पार्षद मनीषा पूनिया

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : पूरे देश में 22 जनवरी अयोध्या में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अलग-अलग प्रकार से लोगों द्वारा इस उत्सव को मनाया जा रहा है इसी क्रम में सुभाष मोहल्ला से भाजपा निगम पार्षद मनीषा पूनिया ने नंगे पैर और हाथ मैं राम दरबार लिए अपने क्षेत्र में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली पार्षद मनीषा पूनिया ने बताया की राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था उनके हृदय में विराजमान प्रभु श्री राम के प्रति उनकी भक्ति का स्वरूप बनाकर अयोध्या में विराजमान हो रहे हैं।

प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में पूरा देश दीपावली मना रहा है हमने भी अपने वार्ड में लोगों को दिए कैलेंडर बाटे और प्राण प्रतिष्ठा से एक दिन पूर्व शोभा यात्रा का आयोजन करवाया जिसमें पंडित सुरेंद्र अग्निहोत्री सैकड़ो राम भक्तों ने प्रभु श्री राम के नारों के साथ यात्रा को और सुंदर बनाया पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा आशीष पुनिया ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की स्वच्छता की प्रेरणा से स्वच्छ तीर्थ अभियान को अपने वार्ड के सभी मंदिरों में अपने कार्यकर्ताओं के साथ साफ सफाई का अभियान चलाया और पूरे वार्ड को अयोध्या धाम की तरह सजाने का प्रयास किया जा रहा है लोगों ने अपने घरों को दिवाली की तरह सजा लिया है यात्रा में भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश पाराशर प्रदीप अग्रवाल मुकेश शर्मा प्रशांत गोस्वामी अमित पांडे अंकुर जिंदल दीपक कुमार आदि लोग रहे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here