हिंद महासागर में फंसा सीरियाई नागरिकों का जहाज ICG ने बचाई जान

0
158
हिंद महासागर में फंसा सीरियाई नागरिकों का जहाज ICG ने बचाई जान
हिंद महासागर में फंसा सीरियाई नागरिकों का जहाज ICG ने बचाई जान

 

भारतीय तटरक्षक बल ने अपने साहस और बहादुरी को कई बार साबित कर दिया है। इसका ताजा उदाहरण अभी अभी देखने को मिला जब हिंद महासागर के मंगलुरू तट पर एमवी प्रिंसेस माइरल जहाज में पंद्रह सीरियाई नागरिक फंस गए थे जिन्हें बचाने के लिए भारतीय तटरक्षक आगे आया और अपने दो जहाजों विक्रम और अमर्त्य के जरिए इन्हें सुरक्षित निकाल लिया।

भारतीय तटरक्षक जहाजों की अहम भूमिका

बताया जा रहा है कि सीरियाई जहाज में तकनीकी खराबी आने के कारण यह दुर्घटना हुई। जहाज में पानी घुस गया था। भारतीय तटरक्षक के जहाज विक्रम और अमर्त्य ने 15 सीरियाई नागरिकों की जान बचा ली। मंगलुरु में एमवी प्रिंसेस माइरल में फंसे सीरियाई नागरिकों को बचाने में भारतीय तटरक्षक जहाजों की अहम भूमिका रही। हिंद महासागर क्षेत्र में यह घटना हुई।

विक्रम और अमर्त्य के जरिए राहत और बचाव कार्य किया

सीरियाई नागरिकों के साथ मवी प्रिंसेस माइरल जहाज में पानी घुसने लगा था। ऐसे में 15 नाविकों ने जान बचाने की कोशिश करते हुए जहाज से बाहर आने की कोशिश की लेकिन वो डूबने लगे। घटना की जानकारी तुरंत भारतीय तटरक्षक बल को मिली, तो उन्होंने तुरंत अपने दो जहाज विक्रम और अमर्त्य के जरिए राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। मौसम खराब होने के बीच भारतीय तटरक्षक बल की टीम ने सीरियाई नागरिकों को बचाने के लिए पूरा बल लगा दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here