Bihar MLC Result: कांग्रेस उम्मीदवार की जीत पर पूर्व प्रमुख ने की दनादन फायरिंग, अब ढूंढ रही पुलिस

0
204

बिहार में विधान परिषद चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं। बेगूसराय-खगड़िया सीट पर चुनाव जीतने वाले कांग्रेस नेता राजीव कुमार सिंह के समर्थन में खगड़िया के मानसी के पूर्व प्रमुख अपने होश खो बैठे। अपने प्रत्याशी के जीत की खुशी में उन्होंने रिवॉल्वर निकाली और दनादन फायरिंग कर दी। उन्होंने एक के बाद एक तीन राउंड फायरिंग की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अब उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है

अब उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। वीडियो में फायरिंग करने वाले पूर्व प्रमुख का नाम बलबीर सिंह चांद उर्फ चांद यादव है। वायरल वीडियो कल देर शाम का बताया जा रहा है। वीडियो में देख रहा है कि चांद यादव पूर्व प्रमुख कांग्रेस प्रत्याशी राजीव कुमार की जीत पर उनका नाम लेकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। खुशी में वो हवा में तीन राउंड फायर करते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद खगड़िया एसपी अमितेश कुमार ने जांच के आदेश दे दिए। उनके खिलाफ मानसी में केस दर्ज किया गया है। पुलिस चांद यादव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here