Firing in Jodhpur: कार हटाने के विवाद में पड़ोसी ने युवक को मारी गोली, घायल अस्पताल में भर्ती

0
130

जोधपुर शहर के माता का थान क्षेत्र में आज सुबह एक कार को हटाने को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद तैश में आए एक युवक ने पड़ोसी को गोली मार दी। एक गोली युवक संतोष परिहार को लगी। जिसके बाद घायल संतोष को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि माता का थान क्षेत्र रावला बेरा की एक गली में सुबह बजरी से भरा एक ट्रैक्टर आया। एक कार सड़क पर खड़ी थी।

ट्रैक्टर निकालने के लिए जगह नहीं मिली

ट्रैक्टर निकालने के लिए जगह नहीं मिली, तो ड्राइवर ने वहां रहने वाले युवकों से कार को हटाने के लिए कहा। इस बात को लेकर युवक नाराज हो गए। दोनों पक्षों के विवाद में वहां रहने वाला संतोष परिहार और उनका परिवार भी बीच में बोल पड़ा। विवाद को उत्पन्न देखकर पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद वहां रहने वाले युवक कार में सवार होकर भागने लगे। एक महिला और संतोष कार सवार का पीछा किया। जिसके बाद कार सवार एक युवक ने संतोष पर तीन फायर कर दिए।

गनीमत रही कि गोली उनके सीने को छूते हुए निकल गई

गनीमत रही कि गोली उनके सीने को छूते हुए निकल गई। हालांकि, इससे संतोष जख्मी हो गया। इसके बाद कार सवार युवक वहां खड़े दो वाहनों को टक्कर मारते हुए भाग निकले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here