सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

18 साल के डी गुकेश ने वर्ल्ड चेस चैंपियन बनकर रचा इतिहास, PM मोदी ने कुछ यूं दी बधाई

2 मिनट पढ़ें
डी गुकेश

18 साल के डी गुकेश ने वर्ल्ड चेस चैंपियन बनकर रचा इतिहास, PM मोदी ने कुछ यूं दी बधाई

Advertisement

D Gukesh Youngest Chess World Champion: भारत के डोम्माराजू गुकेश ने चीन के डिंग लीरेन को 14वें राउंड में हराकर 2024 की वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप जीत ली है. सिंगापुर में खेले गए इस टूर्नामेंट को मात्र 18 वर्ष की उम्र में जीतकर गुकेश दुनिया के सबसे युवा चेस चैंपियन बन गए हैं. उन्होंने गैरी कास्पारोव का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 1985 में 22 साल और 6 महीने की उम्र में विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुकेश को बधाई का संदेश भेजा है.

बता दें कि डी गुकेश के लिए वर्ल्ड चैंपियनशिप की शुरुआत अच्छी नहीं रही क्योंकि पहले ही राउंड में पिछड़ रहे थे, लेकिन तीसरे राउंड में उन्होंने जबरदस्त अंदाज में वापसी की. भारत के 18 वर्षीय स्टार ने 11वें राउंड में बढ़त बनाई, लेकिन वो अगला राउंड हार गए थे क्योंकि डिंग लीरेन पीछे हटने को तैयार नहीं थे. मगर आखिरी राउंड में गुकेश ने बाजी मारते हुए चैंपियनशिप जीती. याद दिला दें कि डोम्माराजू गुकेश ने इसी साल कैंडीडेट्स टूर्नामेंट को जीतकर वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया था. डी गुकेश विश्व विजेता बनने के बाद अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए थे.

पीएम मोदी ने दी बधाई

भारत के प्रधानमंत्री ने इस ऐतिहासिक जीत पर डोम्माराजू गुकेश को बधाई देते हुए लिखा, “ऐतिहासिक और अनुकरणीय. डी गुकेश को इस शानदार उपलब्धि पर बहुत बधाई. यह टैलेंट, कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता का परिणाम है. उनकी इस जीत ने ना केवल चेस के इतिहास में अपना नाम दर्ज करवाया है बल्कि लाखों युवाओं को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया है. मैं उन्हें आगे आने वाले टूर्नामेंट्स के लिए शुभकामनाएं देता हूं.”

Advertisement

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *