सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

16 साल के प्रागननंदा ने विश्व के नंबर एक खिलाड़ी शतरंज खिलाड़ी कार्लसन को हराया

2 मिनट पढ़ें
16 साल के प्रागननंदा ने विश्व के नंबर एक खिलाड़ी शतरंज खिलाड़ी कार्लसन को हराया

16 साल के प्रागननंदा ने विश्व के नंबर एक खिलाड़ी शतरंज खिलाड़ी कार्लसन को हराया

Advertisement

16 साल के प्रागननंदा ने विश्व के नंबर एक खिलाड़ी शतरंज खिलाड़ी कार्लसन को हराया

भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रागननंदा ने बड़ा उलटफेर करते हुए आनलाइन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट एयरथिंग्स मास्टर्स के आठवें दौर में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नार्वे के मैगनस कार्लसन को हराकर सभी को चौंकाया। 16 वर्षीय प्रागननंदा ने काले मोहरों से खेलते हुए कार्लसन को 39 चाल में हराया। प्रागननंदा की शतरंज के किसी भी फार्म में कार्लसन के खिलाफ यह पहली जीत है।

Advertisement

इस तरह से कार्लसन के विजय अभियान पर भी रोक लगाई

उन्होंने इस तरह से कार्लसन के विजय अभियान पर भी रोक लगाई जिन्होंने इससे पहले लगातार तीन बाजियां जीती थी। भारतीय ग्रैंडमास्टर के इस जीत से आठ अंक हो गए हैं और वह आठवें दौर के बाद संयुक्त 12वें स्थान पर हैं। पिछले दौर की बाजियों में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाने वाले प्रागननंदा की कार्लसन पर जीत अप्रत्याशित रही। उन्होंने इससे पहले केवल लेव आरोनियन के खिलाफ जीत दर्ज की थी। इसके अलावा प्रागननंदा ने दो बाजियां ड्रा खेली, जबकि चार बाजियों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *