Home मैं भी रिपोर्टर Yamuna Pollution Delhi: यमुना की सफाई को ले गंभीर नहीं है ट्रिपल...

Yamuna Pollution Delhi: यमुना की सफाई को ले गंभीर नहीं है ट्रिपल इंजन की सरकार : विपिन शर्मा

0
244

Yamuna Pollution Delhi: यमुना की सफाई को ले गंभीर नहीं है ट्रिपल इंजन की सरकार : विपिन शर्मा
साल भर में यमुना हुई और ज्यादा जहरीली
– हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली ,दिल्ली विधानसभा के चुनावों में प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी सहित भारतीय जनता पार्टी के तमाम बड़े नेताओं नें दिल्ली की जनता से वायदा किया था यदि दिल्ली के लोगो नें दिल्ली में भाजपा की सरकार बनवाई तो भाजपा यमुना नदी की सफाई में पुरी ताकत झोंक देगी और दिल्ली की जनता यमुना के साफ़ एवं निर्मल जल में सनान कर सकेगी | दिल्ली में भाजपा सरकार बने एक साल से भी अधिक समय हो चुका है बावजूद इसके यमुना की सफाई को ले ट्रिपल इंजन की सरकार गंभीर नहीं दिखती | यह कहना है दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक विपिन शर्मा का | विपिन शर्मा कहते हैं दिल्ली सरकार यमुना की सफाई को ले बड़े-बड़े बयान जरुर देती है लेकिन यमुना की सफाई के लिए कुछ करके नहीं दिखाती | विपिन शर्मा कहते हैं जिस तरह से भाजपा के वायदों का रंग अक्सर बदलता रहता है यमुना में भी जहरीले झागो का रंग बदलकर सफेद से गुलाबी हो गया है | यदि भाजपा नें यमुना की सफाई को लिए कुछ किया है तो इन झागो के रंग को बदलने को क्या कहा जाएगा | यह ट्रिपल इंजन सरकार की लापरवाही नहीं तो और क्या है | विपिन शर्मा कहते हैं भाजपा नें दिल्ली की जनता से विधानसभा चुनावों के दौरान जो वायदे किये थे उनमे से एक भी वायदा पूरा नहीं हुआ |

शिक्षा का क्षेत्र हो,स्वास्थ्य का क्षेत्र हो या परिवहन का अथवा यमुना की सफाई का मसला हो या मानसून के दौरान जलभराव का ,प्रदूष्ण कम करने का सभी मामलों में ट्रिपल इंजन सरकार विफल ही साबित हुई है | विपिन शर्मा कहते हैं दिल्ली में यमुना के पानी के रंग को देख दिल्ली के लोग हैरान है । यमुना का अचानक गुलाबी रंग देखकर लोग परेशान हो रहे हैं। वहीं एक्सपर्ट ने भी इसके गंभीर खतरों को लेकर चेतावनी जारी की है। इस झाग से त्वचा संबंधित बीमारियों से ग्रसित हो सकते हैं। एक्सपर्ट ने झाग के पीछे की वजह भी बताई है। पर्यावरणविदों का कहना है यह टॉक्सिक इंडस्ट्रियल वेस्ट है, जिसमें डाई केमिकल की मात्रा बढ़ने से सफेद झाग गुलाबी रंग में तब्दील हो गया है। पिछले 10 दिनों से यमुना में पानी की सतह पर ऐसा ही झाग दिख रहा है, जो काफी खतरनाक है। पर्यावरणविद् और अर्थ-वॉरियर के पंकज सिंह के अनुसार पिछले कुछ दिनों से यमुना में कालिंदी कुंज, मदनपुर खादर और आसपास दूर तक पानी के सतह पर गुलाबी झाग दिख रहा है। आमतौर पर यह सफेद होता, जिसका मतलब कि पानी में घरेलू डिटर्जेंट की मात्रा अधिक है। फूल-पत्तियों के सड़ने के बाद भी पानी में झाग बनता है। वह भी सफेद ही होता है। गुलाबी झाग का मतलब यह है कि पानी में इंडस्ट्रियल वेस्ट की मात्रा अधिक है। इंडस्ट्रियल वेस्ट में भी जींस या कपड़ों को कलर करने के लिए जो डाई इस्तेमाल होती है, उसका केमिकल अधिक होने से ऐसा झाग बनता है। विपिन शर्मा कहते हैं पानी में इंडस्ट्रियल वेस्ट की मात्रा अधिक होना किसकी लापरवाही है क्योंकि दिल्ली में तो ट्रिपल इंजन सरकार है ही आसपास के भी राज्यों में भाजपा की ही सरकार है | लिहाजा इस भ्न्क्र लापरवाही से ट्रिपल इंजन सरकार पल्ला नहीं झाड़ सकती |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here