Home राजनीति West Bengal Assembly Elections: TMC ने घोषित किए उम्मीदवार, ममता बनर्जी लड़ेंगी...

West Bengal Assembly Elections: TMC ने घोषित किए उम्मीदवार, ममता बनर्जी लड़ेंगी भवानीपुर से मुकाबला

0
72
West Bengal election 2026, TMC candidates list, Mamata Banerjee Bhawanipur

West Bengal Assembly Elections: TMC ने घोषित किए उम्मीदवार, ममता बनर्जी लड़ेंगी भवानीपुर से मुकाबला

बंगाल विधानसभा चुनाव में विपक्षी भाजपा द्वारा अपनी पहली सूची जारी करने के अगले दिन सत्ताधारी Trinamool Congress (टीएमसी) ने मंगलवार को राज्य की कुल 294 विधानसभा सीटों में से 291 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। यह घोषणा मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो Mamata Banerjee ने अपने कालीघाट स्थित आवास से दोपहर में की।

टीएमसी ने पिछली बार की तरह दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र की सहयोगी पार्टी (जीटीए प्रमुख अनित थापा) के लिए तीन सीटें छोड़ी हैं, इसलिए उन पर इस बार उम्मीदवार नहीं उतारे गए हैं।

भवानीपुर सीट इस चुनाव में हाई-प्रोफाइल मुकाबले का केंद्र बन गई है। टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव Abhishek Banerjee ने घोषणा की कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस बार अपनी पारंपरिक सीट भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी। उनका मुकाबला भाजपा नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Suvendu Adhikari से होगा।

भाजपा ने सुवेंदु अधिकारी को इस बार दो विधानसभा सीटों—नंदीग्राम और भवानीपुर—से उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने नंदीग्राम से उनके खिलाफ पवित्र कर को टिकट दिया है। बताते चलें कि ममता बनर्जी 2021 में नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ी थीं, जहां बेहद करीबी मुकाबले में उन्हें सुवेंदु अधिकारी से केवल 1956 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। उस चुनाव में उनकी पारंपरिक सीट भवानीपुर से पार्टी के वरिष्ठ नेता शोभनदेव चट्टोपाध्याय को उम्मीदवार बनाया गया था। नंदीग्राम में हार के बाद ममता ने भवानीपुर से उपचुनाव में जीत दर्ज की थी।

टीएमसी ने इस बार सामाजिक संतुलन पर विशेष ध्यान दिया है। घोषित उम्मीदवारों में 52 महिलाएं, 78 अनुसूचित जाति, 17 अनुसूचित जनजाति और 47 मुस्लिम समुदाय के उम्मीदवार शामिल हैं। पार्टी ने कई मौजूदा विधायकों और मंत्रियों के टिकट काटे हैं और कुछ के विधानसभा क्षेत्र भी बदले हैं। युवा और नए चेहरों को मौका देते हुए पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की नई सूची तैयार की है।

ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी 2011 से लगातार बंगाल में सत्ता में है और इस बार भी पार्टी ने सभी प्रमुख और रणनीतिक क्षेत्रों में अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर विपक्ष के खिलाफ मजबूती दिखाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here