सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 17 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Inflation Crisis: महंगाई के मोर्चे पर सरकार के दावों की खुली पोल, आम आदमी का बिगड़ रहा घर का बजट – कुलदीप गुप्ताDelhi Cleanliness Drive: स्वच्छता अभियान के जरिए दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने में जुटी ट्रिपल इंजन सरकार, मुकेश बंसल ने गिनाईं उपलब्धियांDelhi Pollution: सफाई अभियानों के दावों के बीच जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर दिल्लीवासी, ज्योति रानी ने सरकार पर उठाए सवालYamuna Pollution Controversy: यमुना में सफेद झाग को लेकर BJP और AAP आमने-सामने, 1400 घाटों पर छठ आयोजन के दावों के बीच तेज हुई सियासतChhath Puja 2026: दिल्ली में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंचीं ITO घाटMuslim 500 List 2027: दुनिया के 500 सबसे असरदार मुसलमानों में 22 भारतीय, महमूद मदनी सबसे ऊपर, शाहरुख खान पहली बार शामिलTelangana ACB Raid: मोइनाबाद की टाउन प्लानिंग ऑफिसर गुंडू वाणी के पास आय से अधिक 6.76 करोड़ की संपत्ति, 8 ठिकानों पर तलाशीKhajuri Khas Firing: सोनिया विहार में बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोलियों से भूना, 15 से 20 राउंड फायरिंग

Vinod Jais BJP: राष्ट्रहित को प्राथमिकता देने वाले नेतृत्व के साथ,खड़ी है देश की जनता : विनोद जायस

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Vinod Jais BJP: राष्ट्रहित को प्राथमिकता देने वाले नेतृत्व के साथ,खड़ी है देश की जनता : विनोद जायस

नई दिल्ली ( रविन्द्र कुमार ) : हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की तीन राज्यों में मिली प्रचंड विजय को लेकर राजनीतिक माहौल में व्यापक चर्चा है। इस जनादेश को केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि देश की जनता के स्पष्ट रुझान और विश्वास के रूप में देखा जा रहा है। जनता ने एक बार फिर यह संकेत दिया है कि वह स्थिर, निर्णायक और राष्ट्रहित को प्राथमिकता देने वाले नेतृत्व के साथ खड़ी है। चुनावी परिणामों के बाद उत्तर-पूर्वी जिला भाजपा के उपाध्यक्ष ठाकुर विनोद जायस ने पार्टी की इस सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह जीत भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की दूरदर्शी सोच, प्रधानमंत्री के प्रभावशाली नेतृत्व और जमीनी स्तर पर कार्यरत कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने विशेष रूप से बूथ स्तर तक काम करने वाले कार्यकर्ताओं, स्थानीय नेताओं और आम जनता का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने पार्टी की नीतियों और विचारधारा पर विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि देश की जनता अब तुष्टिकरण और विभाजनकारी राजनीति से ऊपर उठकर विकास, राष्ट्रवाद और हिंदुत्व की विचारधारा को अपना रही है। यह जनादेश इस बात का प्रमाण है कि मतदाता अब साफ-सुथरी और पारदर्शी राजनीति चाहते हैं, न कि ऐसी राजनीति जो केवल स्वार्थ और सत्ता के लिए हो।

Advertisement

ठाकुर विनोद जायस ने पश्चिम बंगाल का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि वहां की जनता ने लंबे समय से चली आ रही खराब और हिंसात्मक राजनीति को नकारते हुए उसे एक “कलंक” के रूप में देखा और उसे उखाड़ फेंकने का काम किया है। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि सामाजिक और वैचारिक बदलाव का संकेत भी है, जहां जनता अब अपने अधिकारों और भविष्य को लेकर अधिक सजग हो चुकी है उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने जिस प्रकार विकास, सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में प्रगति की है, उससे जनता का भरोसा और मजबूत हुआ है। यही कारण है कि लोग निरंतरता चाहते हैं और एक मजबूत नेतृत्व के साथ देश को आगे बढ़ते देखना चाहते हैं। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और देश की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह जीत सभी की सामूहिक मेहनत और विश्वास का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भाजपा और अधिक मजबूती के साथ जनसेवा में जुटेगी और देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *