
Vidya Vahini Scheme: सीएम श्री स्कूल में विद्या वाहिनी योजना के अंतर्गत छात्राओं को साइकिल वितरित की गई : संजय गोयल
नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : शाहदरा विधानसभा के झिलमिल वार्ड संख्या 216 स्थित सीएम श्री स्कूल में विद्या वाहिनी योजना के अंतर्गत छात्राओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को कुल 204 साइकिलें वितरित की गईं। इस अवसर पर शाहदरा विधानसभा के विधायक श्री संजय गोयल ने छात्राओं को साइकिल वितरित करते हुए कहा कि बेटियों की शिक्षा और उनके सुगम आवागमन को सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है। साइकिल मिलने से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी और उन्हें अपनी पढ़ाई नियमित रूप से जारी रखने में सहायता मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को निरंतर प्राथमिकता मिल रही है।

दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार द्वारा छात्राओं की शिक्षा और सुविधा के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। मैं पूर्वी दिल्ली के सांसद एवं दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा का भी आभार व्यक्त करता हूं तथा शिक्षा मंत्री आशीष सूद को इस महत्वपूर्ण पहल के लिए बधाई देता हूं। विद्या वाहिनी योजना के माध्यम से छात्राओं को साइकिल उपलब्ध कराना उन्हें शिक्षा के लिए बेहतर अवसर देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कहा कि शाहदरा विधानसभा की बेटियों को शिक्षा, सुविधा और आगे बढ़ने के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक गण, छात्राएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।






आपकी राय