Home दिल्ली-एनसीआर Vayoshri Yojana Delhi: वयोश्री योजना के तहत उपकरण वितरण शिविर लगाया रेखा...

Vayoshri Yojana Delhi: वयोश्री योजना के तहत उपकरण वितरण शिविर लगाया रेखा रानी नें

0
32

Vayoshri Yojana Delhi: वयोश्री योजना के तहत उपकरण वितरण शिविर लगाया रेखा रानी नें
अजय महावर ,श्रीदत्त शर्मा रहे खास मेहमान

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : घौण्डा विधानसभा भजनपुरा वार्ड मे निगम पार्षद व महिला कल्याण बाल विकास समिति की अध्यक्ष रेखा रानी द्वारा केंद्र सरकार की वयोश्री योजना के तहत सहायक उपकरण वितरण कैम्प लगाया गया. जिसमे दो सौ से अधिक बुजुर्ग लोगो को सहायक उपकरण जैसे कान की मशीन, गर्दन की कॉलर, कमर की बेल्ट, घुटनो की बेल्ट, छडी, व्हीलचेयर, वाॅकर, कमोडचेयर आदि प्रदान किए गए | इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे घौण्डा के विधायक अजय महावर पहुंचे. कार्यक्रम मे पूर्व विधायक श्रीदत्त शर्मा , सांसद प्रतिनिधि रामनरेश पराशर , मंडल अध्यक्ष राजेश पाल , पूर्व मंडल अध्यक्ष भुवनेश सिंघल , गंगाधर शर्मा, महामंत्री सचिन एडवोकेट व ममता जोशी , विपिन कुमार, अर्चना त्यागी, मनोज परिहार और सभी सम्मानित कार्यकर्ता व क्षेत्रीय लोग सम्मिलित हुए. सभी को शॉल पहनाकर और फूल मालाओ से सम्मानित किया गया.

विधायक अजय महावर ने रेखा रानी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मानव सेवा ही सबसे बडी सेवा है, विशेष रूप से बुजुर्गो के लिए सहायक उपकरण मिलने से उनको दैनिक जीवन मे काफी आराम रहेगा तो उन बुजुर्गो का आशीर्वाद भी मिलेगा. अजय महावर ने सभी बुजुर्गो को फूलमाला पहनाकर उनका अभिवादन किया. और क्षेत्र के विकास कार्यो पर भी विस्तार से बताया.. रेखा रानी ने बताया कि साठ साल से ऊपर के दो सौ से अधिक लोगो का सहायक उपकरण के लिए पिछले दिनो रजिस्ट्रेशन किया गया था उनको आज ये उपकरण वितरित करते हुए बेहद खुशी हो रही है | श्रीदत्त शर्मा ने कहा कि रेखा रानी राजनीति के साथ-साथ समाज सेवा मे भी हमेशा अग्रसर रहती है पहले भी ऐसे बहुत से कैम्प का आयोजन करती रही है, आज भी सभी बुजुर्ग सहायक उपकरण मिलने पर खुश होकर आशीर्वाद दे रहे है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here