सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

हिन्दू महासभा से जुड़े दो युवकों ने ताजमहल में कब्रों पर चढ़ाया गंगाजल, CISF ने किया गिरफ्तार

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Agra Two Men Offered Ganga Jal in Taj mahal Police Arrested After Video Viral ann हिन्दू महासभा से जुड़े दो युवकों ने ताजमहल में कब्रों पर चढ़ाया गंगाजल, CISF ने किया गिरफ्तार

 

हिन्दू महासभा से जुड़े दो युवकों ने ताजमहल में कब्रों पर चढ़ाया गंगाजल, CISF ने किया गिरफ्तार

अखिल भारत हिंदू महासभा की ओर से दावा किया गया है कि दोनो युवकों ने तेजो महालय में गंगाजल चढ़ाया है. इस मामले में सीआईएसएफ ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है.

आगरा स्थित विश्व प्रसिद्ध इमारत ताज महल में हिंदूवादी संगठन के दो युवकों ने गंगा जल चढ़ाया है. हिंदूवादी युवक पानी की बोतल में गंगाजल भरकर ले कर गए थे और ताजमहल के अंदर जाकर गंगाजल चढ़ाया. ताजमहल के अंदर पहुंचे दोनो युवकों ने बोतल में भरा हुआ गंगाजल पहले दिखाते हुए चले फिर ताजमहल के अंदर जाकर गंगाजल चढ़ाया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.

अखिल भारत हिंदू महासभा की ओर से दावा किया गया है कि दोनों युवकों ने तेजो महालय में गंगाजल चढ़ाया है, एक लीटर की बोतल में गंगाजल लेकर आए और ताजमहल में चढ़ाया गया क्योंकि ये तेजोमहालय शिव मंदिर है. गंगाजल लेकर ताजमहल के अंदर पहुंचे दोनो युवकों ने पहले पूरा वीडियो बनाया, एक युवक बोतल को कंधे पर रख कर चल रहा है जिसमे गंगाजल होने का दावा किया जा रहा है. दोनों युवक चलते चलते आगे बढ़ते गए और मुख्य मकबरे तक पहुंच गए और तहखाने के पास खड़े होकर बोतल में से गंगाजल चढ़ाया.

Advertisement

कुछ दिन पहले कांवड़ लेकर आई थी महिला

वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि तहखाने के पास खड़े होकर युवक बोतल में जल डाल रहे है जिसके बाद सीआईएसएफ ने दोनों युवकों को पकड़ लिया. सीआईएसएफ ने दोनो युवकों को पकड़ कर थाना ताजगंज पुलिस को सौंप दिया. अखिल भारत हिंदू महासभा की ओर से दावा किया जा रहा है कि यह जलाभिषेक है और ये तेजोमहालय शिव मंदिर है. श्रावण माह में हिंदुवादियो कई बार ताजमहल के अंदर जलाभिषेक करने की मांग की थी. कुछ दिन पूर्व भी एक महिला कावड़ लेकर ताजमहल पर पहुंच गई थी और जलाभिषेक करने की जिद करने लगी थी जिस पर पुलिस बल ने महिला को रोक दिया था.

ताजमहल के अंदर गंगाजल चढ़ाए जाने का दावा किया जा रहा है और अखिल भारत हिंदू महासभा की ओर दावा किया जा रहा है कि यह डाक कांवड़ है जिसे सोरो से लेकर आए है और तेजो महालय में गंगाजल चढ़ाया गया है. हिंदूवादी संगठन लगातार ताजमहल के तेजो महालय होने का दावा करते है और कई मौके आए है जब ताजमहल के अंदर धार्मिक गतिविधि होने का दावा किया गया है.

अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बताया कि हमारे कार्यकर्ता वीरेश और श्याम सोरों से कबाड़ लेकर आए और तेजो महालय में गंगाजल चढ़ाया गया , गंगाजल चढ़ाना हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है, इससे पहले हमारे संगठन की मीना राठौर कबाड़ लेकर पहुंची थी और उन्हें रोक दिया गया, अब हमने तेजो महालय में गंगाजल चढ़ा कर अपने दावे को सिद्ध किया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *