सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

फ्लॉप फिल्में देने के बावजूद भी नहीं खत्म होगा टाइगर श्रॉफ का करियर, डायरेक्टर अहमद खान ने बताई वजह

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

फ्लॉप फिल्में देने के बावजूद भी नहीं खत्म होगा टाइगर श्रॉफ का करियर, डायरेक्टर अहमद खान ने बताई वजह

एक्टर टाइगर श्रॉफ की पिछली कई फिल्में फ्लॉप हुईं. इसके बाद लोगों को लगता है कि टाइगर का करियर लगभग खत्म हो गया है लेकिन इसपर एक्टर-डायरेक्टर अहमद खान ने कुछ बातें कही हैं.

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ के डांस और एक्शन की दुनिया काफी दीवानी है. टाइगर को इंडस्ट्री में आए लगभग 10 साल हो गए हैं और इन सालों में उन्होंने कई फिल्में कीं. लेकिन उनकी पिछली कुछ फिल्में बैक टू बैक फ्लॉप हुई हैं. टाइगर श्रॉफ का करियर खत्म हो गया, जब ऐसा सवाल डायरेक्टर अहमद खान से किया गया तो उन्होंने इसका सटीक जवाब दिया.

अहमद खान वो डायरेक्टर हैं जिनकी डायरेक्टेड फिल्म हीरोपंती (2014) से टाइगर श्रॉफ ने डेब्यू किया था. अहमद खान ने बताया कि टाइगर का दौर क्यों खत्म होता दिख रहा है या फिर उनकी फिल्में फ्लॉप क्यों हो रही हैं?

टाइगर श्रॉफ का करियर खत्म हो रहा है?

सिद्धार्थ कनन के शो में हाल ही में अहमद खान पहुंचे. अहमद खान फेमस कोरियोग्राफर हैं जिन्होंने बाल कलाकार के रूप में एक्टिंग की शुरुआत की थी और आज वो कोरियोग्राफर के साथ फिल्म डायरेक्टर-प्रोड्यूसर भी हैं. अहमद खान से जब सिद्धार्थ कनन ने पूछा कि क्या टाइगर श्रॉफ का करियर खत्म हो रहा है?

Advertisement

इसपर अहमद खान ने कहा, ‘टाइगर के बारे में एक बात कहना चाहूंगा कि सुपरस्टार के बेटे होने के बाद भी हर चीज के पंक्चुअल हैं विद जीरो एटिट्यूट. समय पर आते हैं, सेट पर उनको लेकर कोई प्रॉब्लम नहीं होती है और आप जो बोलेंगे वो हमेशा करने को तैयार रहते हैं. ऐसे लोगों का करियर कभी खत्म नहीं होता है.’

अहमद खान ने आगे कहा, ‘एक एक्टर में एक्शन करना, डांस करना, गुड लुक्स होना और बॉडी होना…..सबकुछ होना चाहिए और टाइगर में वो सबकुछ है. इस समय वो कमर्शियल फिल्में कर रहे हैं जो उन्हें नहीं करनी चाहिए. वो कंटेंट गलत चुन रहे इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं कि उनका करियर ही खत्म हो रहा है.’

डायरेक्टर आगे कहते हैं, ‘हर हीरो का एक बुरा दौर आता है और टाइगर का यही है, लेकिन इससे ये साबित नहीं होता कि वो बुरे एक्टर हैं. मैंने उनके साथ काफी काम किया है मैं जानता हूं. जब उनका समय आएगा तो उनका स्टारडम भी लौटेगा, अभी तो उनकी शुरुआत है……उन्हें बहुत आगे तक जाना है.’

बता दें, टाइगर श्रॉफ के साथ अहमद खान ने ‘हीरोपंती’, ‘बागी’, ‘बागी 2’ जैसी सुपरहिट फिल्में की हैं. वहीं टाइगर की पिछली फिल्में ‘हीरोपंती 2’, ‘गणपत’ और ‘बड़े मियां छोटे मियां’ जैसी फिल्में फ्लॉप रही हैं. अब टाइगर ‘सिंघम अगेन’ में नजर आएंगे जो दिवाली 2024 पर रिलीज होगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *