सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

‘पहले भी भरोसा था और…’, यूपी की सियासी हलचल के बीच BJP विधायक ने CM योगी को बताया अपना नेता

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

BJP MLA from Campierganj Fateh Bahadur Singh called CM Yogi Adityanath as  his leader ANN |

 

‘पहले भी भरोसा था और…’, यूपी की सियासी हलचल के बीच BJP विधायक ने CM योगी को बताया अपना नेता

यूपी में बीजेपी की कलह पर गोरखपुर के कैम्पियरगंज से विधायक फतेह बहादुर सिंह ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने साफ कर दिया है कि वह किस साइड हैं. उन्होंने सीएम योगी को चुना है.

उत्तर प्रदेश में इस समय बीजेपी की आंतरिक कलह चर्चा का विषय बनी हुई है. माना जा रहा है कि यूपी में सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बीच सबकुछ सही नहीं चल रहा है. हालांकि अभी तक किसी भी तरफ से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है. इस बीच उत्तर प्रदेश के कैम्पियरगंज से बीजेपी विधायक फतेह बहादुर सिंह ने सीएम योगी को लेकर बड़ा बयान दे दिया है.

कैम्पियरगंज से बीजेपी विधायक फतेह बहादुर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना नेता बताया है. उन्होंने कहा कि सीएम योगी पर पहले भी भरोसा था और आज भी विश्वास है. शुक्रवार को एक बयान जारी कर फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि अभी हाल ही में कथित तौर पर कुछ व्यक्तियों की तरफ से मेरी जान-माल का खतरा बताया गया, जिसकी प्रशासन उच्च स्तरीय जांच एसटीएफ की तरफ से कराई जा रही है. लेकिन अभी तक उसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.

”सीएम योगी के साथ पहले भई था अब भी हूं”

Advertisement

कैम्पियरगंज से बीजेपी विधायक फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि मैं जांच से पूरी तरह संतुष्ट हूं. उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ के साथ पहले भी थे और अभी भी हैं. पिछले पाँच वर्षो से “वाई प्लस” की सुरक्षा भी मुख्यमंत्री योगी की तरफ से ही उपलब्ध कराई गई है.

”सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी का विकास हो रहा है”

बीजेपी विधायक फतेहबहादुर ने कहा कि वह सीएम योगी आदित्यनाथ महराज के नेतृत्व में मैं पूरी तरह निष्ठा और आस्था के साथ विश्वास रखते हैं. सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का उत्तरोत्तर चहुंमुखी विकास हो रहा है, जिसकी पूरे देश में सराहना की जा रही है.

बीजेपी की कलह पर बोले कैम्पियरगंज से विधायक

केशव प्रसाद मौर्य ने हाल में ही बयान दिया था कि संगठन सरकार से बड़ा होता है और उनके इस बयान से ही यूपी सियासत तेज हुई थी. इस बयान के बाद यूपी में बीजेपी दो खेमों में बंटती दिख रही है. पहले खेमा सीएम योगी का है तो वहीं दूसरा खेमा केशव प्रसाद मौर्य का है. अब कैम्पियरगंज से बीजेपी विधायक फतेह बहादुर सिंह ने ये साफ कर दिया है कि वह किस साइड हैं. उन्होंने सीएम योगी को अपना नेता बताया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *