सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

स्टार जिसने विलेन बन लोगों को डराया, कहलाए इंडस्ट्री के ‘नारद’, दर्दनाक हुआ था अंत, जानें कौन थे वो

3 मिनट पढ़ें
स्टार जिसने विलेन बन लोगों को डराया, कहलाए इंडस्ट्री के 'नारद', दर्दनाक हुआ था अंत, जानें कौन थे वो

स्टार जिसने विलेन बन लोगों को डराया, कहलाए इंडस्ट्री के 'नारद', दर्दनाक हुआ था अंत, जानें कौन थे वो

Advertisement

Jeevan Death Anniversary: फिल्मों में जितना अहम रोल हीरो-हीरोइन का होता है, उतना ही विलेन को भी महत्व दिया जाता है. अलग-अलग दौर में विलेन अपनी छाप छोड़ते गए और हिंदी सिनेमा में ऐसे कई एक्टर्स रहे हैं जिन्होंने विलेन का रोल कुछ ऐसा किया कि लोग उन्हें असली में बुरा समझने लगे थे. उन एक्टर्स में से एक जीवन भी थे जिन्होंने कई साल फिल्मी दुनिया में अपना योगदान दिया और फिर एक गंभीर बीमारी के साथ दुनिया को अलविदा कह गए.

जीवन को आपने पुरानी फिल्मों में बतौर विलेन देखा होगा. अलग-अलग फिल्मों में जीवन का रोल कुछ ऐसा रहा जो यादगार बन गया. फिल्मों में जितना खूंखार उन्हें दिखाया गया वो रियल लाइफ में उतने ही अच्छे इंसान हुआ करते थे. जीवन का अंत कैसे हुआ, उनके जीवन में क्या-क्या परेशानियां रहीं, चलिए आपको बताते हैं.

 

जीवन का फैमिली बैकग्राउंड

ब्रिटिश इंडिया के जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में 24 अक्टूबर 1915 को ओमकार नाथ धर का जन्म हुआ. फिल्मों में आने के बाद उनका नाम जीवन रखा गया. जीवन कश्मीरी पंडित परिवार से बिलॉन्ग करते थे.

इनके दादाजी ब्रिटिश इंडिया सरकार में गवर्नर थे. बचपन में ही जीवन की मां का निधन हो गया था और जब वो कुछ बड़े हुए तो पिता का भी निधन हो गया था. जीवन ने एक लड़की से शादी की जिनसे उन्हें दो बेटे थे लेकिन जिनमें से एक का निधन हो गया था लेकिन दूसरे लड़के किरण कुमार हैं जो फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं.

जीवन का संघर्ष और पहली फिल्म

लाइफ की परेशानियों के कारण जीवन ने ज्यादा पढ़ाई नहीं की. लेकिन उन्हें एक्टिंग का शौक बचपन से रहा है. इसी वजह से वो मुंबई आए लेकिन एक्टिंग का काम नहीं मिला. हालांकि उन्हें मोहन सिन्हा के स्टूडियो में रिफ्लेक्टर पर सिल्वर पेपर चिपकाने का जॉब मिला था.

इसके बाद धीरे-धीरे उनकी किस्मत बदल गई और एक्टिंग करियर की तरफ उनका करियर बढ़ा. 50’s के दशक में उनकी पहली फिल्म आई और लेकिन उन्हें पहचान देव आनंद की फिल्म जॉन मेरा नाम (1970) से मिली.

Advertisement

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जीवन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि लोग उन्हें असली में विलेन समझने लगे थे. एक बार ट्रेन से सफर करने के दौरान एक महिला ने इनकी काफी इंसर्ट की थी क्योंकि वो उन्हें असल में विलेन समझती थी. जीवन ने उसे जाने दिया ये सोचकर कि उनका काम दमदार है इसलिए लोग उन्हें असल में विलेन समझते हैं.

जीवन की फिल्में

जीवन ने अपने करियर में ‘अमर अकबर एंथोनी’, ‘नागिन’, ‘हीर-रांझा’, ‘लावारिस’, ‘सुरक्षा’, ‘धरम-वीर’, ‘अफसाना’, ‘वक्त’, ‘रोटी’, ‘भगवान परशुराम’, ‘आंखें’, ‘नया दौर’, ‘जान पहचान’ और ‘उरन खटोला’ जैसी सुपरहिट फिल्में कीं.

 

जीवन का निधन

जीवन ने अपने करियर में लगभग 40 फिल्मों में नारद मुनी का रोल प्ले किया और लोग उन्हें वही समझने लगे थे. जीवन को बॉलीवुड का नारद-मुनी कहा जाता है. इसके अलावा उन्होंने जितनी फिल्में की उसमें विलेन ही बने. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जीवन को लंग इंफेक्शन हो गया था और वो धीरे-धीरे इतना बढ़ा कि वो काफी बीमार रहने लगे. 10 जून 1987 को मुंबई में जीवन का निधन हो गया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *