सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

राजस्थान में मौसमी बीमारियों से राहत देने के लिए सरकार ने बनाया प्लान, जानें क्या बोले मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर?

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Rajasthan government run campaign against malaria dengue says Gajendra  Singh Khimsar ANN | राजस्थान में मौसमी बीमारियों से राहत देने के लिए सरकार  ने बनाया प्लान, जानें क्या बोले ...

 

राजस्थान में मौसमी बीमारियों से राहत देने के लिए सरकार ने बनाया प्लान, जानें क्या बोले मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर?

राजस्थान में लगातार बारिश होने के बाद मौसमी बीमारियां बढ़ गई हैं. कई जिले प्रभावित हैं. इस पर रोकथाम लगाने के लिए सरकार अभियान चलाने जा रही है.

राजस्थान सरकार 31 अगस्त तक ‘स्वास्थ्य दल आपके द्वार’ अभियान चलाएगी. इस अभियान के तहत घरों का सर्वेक्षण, मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करना, एंटी-लार्वा और एंटी-एडल्ट उपाय करना और जागरूकता फैलाना शामिल है। डेंगू के मामलों में वृद्धि को देखते हुए मच्छरों के प्रजनन चक्र को तोड़ने के लिए मच्छररोधी गतिविधियां भी की जाएंगी.

राजस्थान में लगातार बारिश होने के बाद मौसमी बीमारियां बढ़ गई हैं. प्रदेश में कई जिले मौसमी बीमारी से प्रभावित हैं. जिसपर रोकथाम लगाने के लिए सरकार अभियान चलाने जा रही है. प्रदेश में बारिश के दौरान मौसमी बीमारियों मलेरिया, डेंगू आदि रोगों के नियंत्रण, रोकथाम एवं बचाव के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संबंधित अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए ‘स्वास्थ्य दल आपके द्वार’ का प्रथम चरण 31 अगस्त तक संचालित किया जाएगा.

Advertisement

दिए गए हैं निर्देश

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने चिकित्सा, स्थानीय निकाय, पंचायतीराज एवं समाज कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों से समन्वय स्थापित करने हुए मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं बचाव के लिए घरों का सर्वे, सोर्स रिडक्शन, एन्टीलार्वल, एंटीएडल्ट तथा जागरुकता के लिए आईईसी गतिविधायां इत्यादि संपादित कर प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

डेंगू मामलों में बढ़ोतरी हो रही

अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शुभ्रा सिंह ने बताया कि डेंगू में ज्यादातर बढोतरी अगस्त से लेकर नवम्बर माह में ज्यादा होती है, ऐसे में मच्छरों की ट्रांसमिशन श्रंखला को तोड़ने के लिए मच्छररोधी गतिविधियां आवश्यक होती हैं. उन्होंने बताया कि सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को डोमेस्टिक ब्रीडिंग चैकर, आशा-एएनएम तथा सीएचओ की टीम तथा पर्यवेक्षण के लिए एलएचवी, पीएचएम एवं मल्टी पर्पज वर्कर की टीम गठित कर नियुक्त कर कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किए गये हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *