सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

यूपी के उपचुनाव में भी होगी कांग्रेस-सपा गठबंधन की परीक्षा, इन सीटों पर होनी है वोटिंग

4 मिनट पढ़ें
Advertisement

यूपी के उपचुनाव में भी होगी कांग्रेस-सपा गठबंधन की परीक्षा, इन सीटों पर होनी है वोटिंग

कांग्रेस संगठन के महासचिव अनिल यादव का कहना है कि सपा के साथ हमारा गठबंधन है. उपचुनाव पर हमारे बड़े नेता इस पर बात करेंगे. उसके लिए एक कमेटी बनी है.

लोकसभा चुनाव के बाद यूपी में होने वाले उपचुनाव में सपा-कांग्रेस के गठबधन की परीक्षा होगी. क्योंकि जिन सीटों पर चुनाव होने हैं, उनमें से ज्यादातर सीटों पर भाजपा और सपा के उम्मीदवार ही जीते हैं. हालांकि, इनमें से कितनी सीटों पर दोनों दलों की सहमति बनेगी, इस पर भी सबकी नजर टिकी हुई है.

लोकसभा चुनाव के बाद फूलपुर, खैर, गाजियाबाद, मझावन, मीरापुर, अयोध्या, करहल, कटेहरी, कुंदरकी विधानसभा क्षेत्रों पर उपचुनाव होना तय हो गया है. इसके साथ अभी हाल में कानपुर के विधायक को हुई सजा के बाद वहां भी उपचुनाव की संभावना बन रही है. भाजपा व सहयोगी दलों ने लोकसभा चुनाव के मैदान में सबसे ज्यादा आठ विधायकों को चुनावी मैदान में उतारा था. वहीं समाजवादी पार्टी ने छह विधायकों को चुनावी रण में उतारा था.

राजनीतिक जानकार बताते हैं कि कांग्रेस को लोकसभा में छह सीटों पर सफलता मिली है. इस कारण पार्टी को संजीवनी मिल गई है. ऐसे में वह उपचुनाव में कुछ सीटों की डिमांड कर सकती है. हालांकि, इसमें ज्यादातर सीटें सपा के पाले की हैं. ऐसे में यह लोग सपा से कितना मोलभाव कर सकते हैं. यह समय बताएगा. लोकसभा चुनाव में हर कदम मिलाकर सपा के साथ चलने वाली कांग्रेस क्या सपा के प्रत्याशियों के जिताने के लिए उसी तरह अपने कार्यकर्ताओं को सक्रिय करेगी. यह भी देखना होगा.

सियासी जानकार बताते हैं कि ताजा चुनाव परिणाम से उत्साहित कांग्रेस व सपा दोनों की नजर अभी से अगले विधानसभा चुनाव पर है. इससे पूर्व नौ सीटों पर उपचुनाव दोनों दलों के लिए आपसी रिश्तों व प्रदर्शन के लिहाज से महत्वपूर्ण होगा. खासकर कांग्रेस के सामने अपने जनाधार को बचाए रखने की भी बड़ी चुनौती है.

Advertisement

जहां हमारी सीट है, वहां कांग्रेस क्यों लड़ेगी- सपा नेता सुनील साजन

कांग्रेस संगठन के महासचिव अनिल यादव का कहना है कि सपा के साथ हमारा गठबंधन है. उपचुनाव पर हमारे बड़े नेता इस पर बात करेंगे. उसके लिए एक कमेटी बनी है. अभी यूपी उपचुनाव की कोई तिथि भी नहीं आई है. सपा प्रवक्ता सुनील साजन कहते हैं कि हमारा कांग्रेस के साथ गठबंधन है. उपचुनाव मिलकर लड़ेंगे या अकेले, इस पर फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष तय करेंगे. जहां हमारी सीट है, वहां कांग्रेस क्यों लड़ेगी. जो भी होगा हमारे नेता आपस में बैठकर तय कर लेंगे. उपचुनाव की सारी सीटें सपा ने जीतने का लक्ष्य रखा है. हम यूपी में कांग्रेस के साथ गठबंधन में हैं और रहेंगे.

सपा राष्ट्रीय स्तर पर तीसरे नंबर की पार्टी

वरिष्ठ पत्रकार सुनीता ऐरन का कहना है कि 2017 के चुनाव में सपा और कांग्रेस का गठबंधन ज्यादा कामयाब नहीं हुआ था. लेकिन, 2024 के लोकसभा चुनाव में गठबंधन दोनों के लिए काफी मुफीद साबित हुआ. दोनों दलों ने काफी बढ़त बनाई है. कांग्रेस का चुनाव प्रतिशत गिरा था. वह भी ठीक हुआ, अखिलेश की पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर तीसरे नंबर की पार्टी बन गई है. सबसे बड़ी खासियत उनके मतदाताओं ने एक दूसरे के गठबंधन को स्वीकार किया है. अभी फिलहाल 2027 तक दोनों का गठबंधन चलना चाहिए. लेकिन, एक-दूसरे के लिए काफी गिव एंड टेक करना पड़ेगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *