सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 17 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Inflation Crisis: महंगाई के मोर्चे पर सरकार के दावों की खुली पोल, आम आदमी का बिगड़ रहा घर का बजट – कुलदीप गुप्ताDelhi Cleanliness Drive: स्वच्छता अभियान के जरिए दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने में जुटी ट्रिपल इंजन सरकार, मुकेश बंसल ने गिनाईं उपलब्धियांDelhi Pollution: सफाई अभियानों के दावों के बीच जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर दिल्लीवासी, ज्योति रानी ने सरकार पर उठाए सवालYamuna Pollution Controversy: यमुना में सफेद झाग को लेकर BJP और AAP आमने-सामने, 1400 घाटों पर छठ आयोजन के दावों के बीच तेज हुई सियासतChhath Puja 2026: दिल्ली में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंचीं ITO घाटMuslim 500 List 2027: दुनिया के 500 सबसे असरदार मुसलमानों में 22 भारतीय, महमूद मदनी सबसे ऊपर, शाहरुख खान पहली बार शामिलTelangana ACB Raid: मोइनाबाद की टाउन प्लानिंग ऑफिसर गुंडू वाणी के पास आय से अधिक 6.76 करोड़ की संपत्ति, 8 ठिकानों पर तलाशीKhajuri Khas Firing: सोनिया विहार में बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोलियों से भूना, 15 से 20 राउंड फायरिंग

West Bengal BJP Victory: बंगाल में बनी भाजपा सरकार को देखा जा रहा है राजनीतिक बदलाव की बड़ी धुरी रूप में : विनीत जैन – रविन्द्र कुमार

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

West Bengal BJP Victory: बंगाल में बनी भाजपा सरकार को देखा जा रहा है राजनीतिक बदलाव की बड़ी धुरी रूप में : विनीत जैन – रविन्द्र कुमार

– नई दिल्ली , नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल समेत तीन राज्यों में आए ताज़ा विधानसभा चुनाव परिणामों ने देश की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत का संकेत दिया है। खास तौर पर बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड सफलता को राजनीतिक बदलाव की बड़ी धुरी के रूप में देखा जा रहा है। यह जनादेश केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि मतदाताओं के बदले हुए सोच और प्राथमिकताओं का भी स्पष्ट प्रतिबिंब है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शाहदरा जिला भाजपा के मीडिया संयोजक विनीत जैन ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास, संगठन की ताकत और नेतृत्व की स्पष्ट नीति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने विकास, सुरक्षा और स्थिर शासन के पक्ष में अपना रुख साफ कर दिया है। विनीत जैन के अनुसार, यह परिणाम दर्शाता है कि जनता अब भावनात्मक और विभाजनकारी मुद्दों से आगे बढ़कर ठोस काम और परिणाम देने वाली राजनीति को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमीनी स्तर पर जिस समर्पण के साथ काम किया, उसी का परिणाम आज इस ऐतिहासिक जीत के रूप में सामने आया है। विनीत जैन नें शुभेन्द्र अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने से भी देश भर में संदेश गया है संगठन के लिए मेहनत करने वालों को भाजपा पूरा सम्मान देती है | विनीत जैन नें पश्चिम बंगाल का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि वहां की जनता ने लंबे समय से चली आ रही राजनीतिक परिस्थितियों को बदलने का मन बना लिया था। यह जीत उस बदलाव की शुरुआत है, जिसमें आम मतदाता ने अपने भविष्य को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया है। विनीत जैन ने आगे कहा कि केंद्र में नेतृत्व के कार्यों चाहे वह विकास योजनाएं हों, राष्ट्रीय सुरक्षा या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की बढ़ती साख, इन सभी ने मतदाताओं के विश्वास को और मजबूत किया है। यही कारण है कि चुनाव परिणामों में यह भरोसा स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भाजपा इसी ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ जनसेवा में जुटी रहेगी और राज्य के विकास को नई गति देगी।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *