Home मैं भी रिपोर्टर Praveen Nimesh BJP: भाजपा नेता प्रवीण निमेष नें आयोजित किया आधार, कार्ड...

Praveen Nimesh BJP: भाजपा नेता प्रवीण निमेष नें आयोजित किया आधार, कार्ड और सुकन्या समृद्धि योजना विशेष कैंप

0
89

Praveen Nimesh BJP: भाजपा नेता प्रवीण निमेष नें आयोजित किया आधार, कार्ड और सुकन्या समृद्धि योजना विशेष कैंप

नई दिल्ली ( सेंसर पाल ) : जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी विधानसभा क्षेत्र में आधार कार्ड कैंप और सुकन्या समृद्धि योजना विशेष कैंप का आयोजन किया गया। यह आयोजन गोकुलपुरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक प्रत्याशी रहे प्रवीण निमेष द्वारा किया गया। इस मौके पर पोस्ट ऑफिस इंस्पेक्टर कुलदीप पी आर ओ नवनीत डिपार्टमेंट ऑफ़ एडवाइजर सैनी भट्ट ज्ञानेश्वर सिंह, राजीव भड़ाना, सुभाष चंद्र, प्रियंका सिंह, सुमित वर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे | इस कैंप का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध कराना था।

कैंप में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे और आधार कार्ड से जुड़ी सेवाओं जैसे अपडेट, सुधार और नए पंजीकरण का लाभ उठाया। वहीं, सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बेटियों के उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया और मौके पर ही खाते खुलवाने की सुविधा भी दी गई। इस अवसर पर प्रवीण निमेश ने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र के हर नागरिक तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, खासकर बेटियों के भविष्य को सुरक्षित और मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता है। “हम चाहते हैं कि हमारे क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे, और बेटियों का भविष्य सुरक्षित हो—इसी सोच के साथ यह कैंप लगाया गया है वहीं स्थानीय जनता ने भी इस कार्य को सार्थक बताते हुए अच्छा कदम बताया स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह के कैंप से उन्हें बड़ी राहत मिलती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here