सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

‘मौलवी के बारे में बोलकर दिखाएं’, DMK मंत्री के भगवान राम पर दिए बयान को लेकर संत समाज नाराज

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Patalpuri Peethadheeswar Mahant Balak Das Ract on Tamil Nadu Minister SS Shivshankar Lor Ram Statement 'मौलवी के बारे में बोलकर दिखाएं', DMK मंत्री के भगवान राम पर दिए बयान को लेकर संत समाज नाराज

 

‘मौलवी के बारे में बोलकर दिखाएं’, DMK मंत्री के भगवान राम पर दिए बयान को लेकर संत समाज नाराज

तमिलनाडु सरकार में मंत्री शिवशंकर ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भगवान राम मंदिर पर विवादित बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि भगवान राम से जुड़ा कोई भी ऐतिहासिक साक्ष्य नहीं है.

Advertisement

तमिलनाडु के मंत्री एसएस शिवशंकर के भगवान राम पर दिए विवादित बयान पर संत समाज ने नाराजगी जाहिर की है. पातालपुरी पीठाधीश्वर के अध्यक्ष महंत बालक दास ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “इन मंत्री संत्री को न इतिहास का पता है और न भूगोल का. इन लोगों को धार्मिक ज्ञान भी नहीं है. ये लोग हर बयान अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के मकसद से देते हैं . जो मुंह में आता है, वो बोल देते हैं. इन लोगों की मूर्खता अपने चरम पर पहुंच चुकी है. ऐसे लोगों को भगवान सदबुद्धि दें. इन लोगों का पार्टी में रहना भी उचित नहीं है. ये लोग मंत्री बने बैठे हैं, लेकिन इन लोगों को राम जी के इतिहास के बारे में कुछ भी नहीं पता है.”

उन्होंने आगे कहा, “अगर पता होता तो ये लोग इस तरह का बयान ही नहीं देते हैं. राम जी के संबंध में इतने सारे शास्त्र हैं, क्या इन लोगों को कभी इनके बारे में पढ़ा है. मुझे लगता है कि भगवान इन लोगों को दंड देंगे ही, लेकिन सरकार को भी ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए. अगर इन लोगों में हिम्मत है, तो जरा मुस्लिम और मौलवी के बारे में बोलकर दिखाएं, ये लोग नहीं बोलेंगे. हिंदू नरम होता है, वो किसी भी प्रकार का हिंसा नहीं करना चाहता है. इसका ये योग फायदा उठाते हैं.”

डीएमके नेता व तमिलनाडु सरकार में मंत्री शिवशंकर ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भगवान राम मंदिर पर विवादित बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि भगवान राम से जुड़ा कोई भी ऐतिहासिक साक्ष्य नहीं है. जिससे इस बात की पुष्टि हो सके कि भगवान राम का कोई अस्तित्व हो. बता दें कि उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *