सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 12 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Diwali Cleanliness Drive: दीपावली के बाद सड़कों पर फैली गंदगी तेजी से साफ कराई : संदीप कपूरYamuna River Cruise: यमुना में क्रूज चलने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे : प्रवीण निमेषDelhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, सांस लेना भी हुआ मुश्किल : हाजी जरीफRampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारी

Shahdara Assembly: नई सड़कों के निर्माण का शिलान्यास,किया विधायक संजय गोयल नें

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Shahdara Assembly: नई सड़कों के निर्माण का शिलान्यास,किया विधायक संजय गोयल नें

नई दिल्ली ( रवि कुमार ) : शाहदरा विधानसभा के झिलमिल वार्ड 216 में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। क्षेत्र में विधायक संजय गोयल ने नई सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया, जिससे स्थानीय निवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। इस परियोजना के तहत विवेक विहार फेस-1 तक सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जिस पर लगभग 1.44 करोड़ रुपये की लागत आएगी। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की उपस्थिति के बीच विकास कार्यों को लेकर उत्साह देखने को मिला।

लंबे समय से क्षेत्र में खराब सड़कों की समस्या बनी हुई थी, जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब इस निर्माण कार्य से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास को भी गति मिलेगी। इस अवसर पर विधायक संजय गोयल ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है और नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि सड़कों का निर्माण कार्य गुणवत्ता और तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा, ताकि लोगों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। उन्होंने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की और कहा कि विकास कार्यों में सभी की भागीदारी आवश्यक है, जिससे क्षेत्र को और बेहतर बनाया जा सके।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *