सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 17 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Inflation Crisis: महंगाई के मोर्चे पर सरकार के दावों की खुली पोल, आम आदमी का बिगड़ रहा घर का बजट – कुलदीप गुप्ताDelhi Cleanliness Drive: स्वच्छता अभियान के जरिए दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने में जुटी ट्रिपल इंजन सरकार, मुकेश बंसल ने गिनाईं उपलब्धियांDelhi Pollution: सफाई अभियानों के दावों के बीच जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर दिल्लीवासी, ज्योति रानी ने सरकार पर उठाए सवालYamuna Pollution Controversy: यमुना में सफेद झाग को लेकर BJP और AAP आमने-सामने, 1400 घाटों पर छठ आयोजन के दावों के बीच तेज हुई सियासतChhath Puja 2026: दिल्ली में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंचीं ITO घाटMuslim 500 List 2027: दुनिया के 500 सबसे असरदार मुसलमानों में 22 भारतीय, महमूद मदनी सबसे ऊपर, शाहरुख खान पहली बार शामिलTelangana ACB Raid: मोइनाबाद की टाउन प्लानिंग ऑफिसर गुंडू वाणी के पास आय से अधिक 6.76 करोड़ की संपत्ति, 8 ठिकानों पर तलाशीKhajuri Khas Firing: सोनिया विहार में बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोलियों से भूना, 15 से 20 राउंड फायरिंग

RK Fitness Gym Firing: पश्चिम विहार में जिम पर अंधाधुंध फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग कनेक्शन की जांच तेज

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

RK Fitness Gym Firing: पश्चिम विहार में जिम पर अंधाधुंध फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग कनेक्शन की जांच तेज

दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई जब आरके फिटनेस जिम पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक चली गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। फायरिंग के दौरान जिम के शीशे टूट गए, हालांकि राहत की बात यह रही कि इस वारदात में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के समय जिम के अंदर मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर छिप गए, जबकि बाहर मौजूद लोग गोलियों की आवाज सुनकर सहम गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो बदमाश बाइक पर सवार होकर जिम के बाहर पहुंचे। कुछ सेकंड तक रुकने के बाद उन्होंने अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं और वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद मौके से फरार हो गए। फायरिंग इतनी अचानक और तेज थी कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के दुकानदारों ने अपने शटर गिरा लिए।

सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू की और घटनास्थल से कई खाली कारतूस बरामद किए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके। पुलिस की कई टीमें अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं।

Advertisement

इस बीच फायरिंग को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। वायरल पोस्ट में जिम मालिक को धमकी देने की बात लिखी गई है और कॉल इग्नोर करने को फायरिंग की वजह बताया गया है। पोस्ट में भविष्य में और बड़े हमले की चेतावनी भी दी गई है, जिसके बाद मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पोस्ट की भी गहन जांच की जा रही है ताकि यह पुष्टि हो सके कि इसका सीधा संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग से है या नहीं। फिलहाल जिम मालिक से पूछताछ की जा रही है और किसी भी एंगल को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *